पंजाब आम आदमी पार्टी में शामिल हुए भाजपा, कांग्रेस के कई नेता, सीएम मान ने दिलाई सदस्‍यता

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार मजबूत होती जा रही है और विपक्षी राजनीतिक पार्टियों को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल (बादल), कांग्रेस और बीजेपी के कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके है।

शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा केकई बड़े नेता आप में शामिल हुए, जिससे लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक रूप से आप में शामिल करवाया और उनका पार्टी में स्‍वागत किया।

punjab aap

होशियारपुर में अकाली दल को झटका देते हुए संत बाबा प्रेम सिंह जी मुरालेवाले के पोते बाबा वरिंदर सिंह जी मुरालेवाले अपनी बेटी के साथ आप में शामिल हो गए और बीबी जागीर कौर और उनके रिश्तेदार भी आप में शामिल हो गए।

इनके शामिल होने से आम आदमी पार्टी होशियारपुर लोकसभा में और मजबूत हो गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हलका प्रभारी हरसिमरन सिंह घुम्मन भी मौजूद रहे।

वहीं जालंधर लोकसभा में भी आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है। जालंधर में बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्‍यता ली।

जिसमें अली मोहल्ला वाल्मिकी मंदिर के अध्यक्ष एस. मोर्चा और पूर्व निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी भाजपा नकोदर, हरप्रीत सिंह हरि अध्यक्ष एसओआई दोआबा जोन,

लवप्रीत सिंह युवा कांग्रेस नेता, हकीम सिंह युवा नेता अकाली दल, मोहिंदर भगत प्रभारी जालंधर पश्चिम, हरसिमरनजीत सिंह बंटी उप महापौर, रजनीश चाचा पूर्व उपाध्यक्ष जिंको, विजय मिंटू सचिव युवा कांग्रेस, सुदेश भगत भाजपा जिला सचिव, रुतेश निहंग पार्षद,

विनोद कुमार जिला सचिव कांग्रेस, देविंदर स्याल सचिव युवा कांग्रेस, अमृत भगत अध्यक्ष सतगुरु कबीर प्रकाश उत्सव मेला कमेटी, गगनदीप सिंह भाजपा, राजिंदर कुमार जिला कांग्रेस कमेटी,

राकेश कुमार भगत कांग्रेस, ललित पम्मा कांग्रेस, नितिन भगत कांग्रेस, चरण दास कांग्रेस, राजिंदर रूबी और विजय कुमार मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। पंजाब के लोग खुद हमारे काम की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अन्य पार्टियों ने 75 साल में जितना काम किया, उससे ज्यादा काम आप ने दो साल में कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+