पंजाब: मोरिंडा बेअदबी के आरोपी पर हमले की कोशिश, कोर्ट में रिवॉल्वर लेकर घुसा वकील, मचा हड़कंप
पंजाब के रूपनगर अदालत में मोरिंडा में बअदबी के आरोपी जसबीर सिंह को पेश करने के दौरान एक वकील से पुलिस की टीम ने रिवॉल्वर बरामद की।

पंजाब के रूपनगर में बेअदबी के आरोपी जसबीर सिंह को दो दिन की रिमांड पर लेने के बाद अदालत में पेश किए जाने के दौरान एक व्यक्ति रिवॉल्वर लेकर अदालत में दाखिल हुआ। रिवॉल्वर लेकर कोर्ट में दाखिल हुए शख्स की पहचान साहेब सिंह खुर्ल के रूप में हुई है। वह मोरिंडा का रहने वाला है और वकील है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। रूपनगर गुरुद्वारे में हुई बेअदबी को लेकर खुर्ल नाराज थे।
पंजाब के मोरिंडा में एक गुरुद्वारे की बेअदबी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वीडियो में, जसबीर सिंह को मोरिंडा में गुरुद्वारा कोतवाली साहिब के गर्भगृह में प्रवेश करते हुए, दो ग्रन्थियों (पुजारियों) को मारते और गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करते हुए देखा जा सकता है।
एक अन्य वीडियो में दिखाया गया है कि आरोपी जसबीर सिंह को गुरुद्वारे के अंदर भक्तों द्वारा दबोच लिया जाता है और पीटा जाता है। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications