क्या थी सिद्धू मूसेवाला की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, शैतान का किया था जिक्र

पटियाला,30 मई। पंजाब सरकार ने जिस तरह से 424 वीआईपी की सुरक्षा को हटाया और ठीक इसके 24 घंटे बाद कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मुसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसके बाद प्रदेश में सियासी पारा काफी बढ़ गया है। विपक्ष आम आदमी पार्टी सरकार पर हमलावर है। वहीं आम आदमी पार्टी की कहना है कि सिद्धू की सुरक्षा में दो जवान थे, लेकिन वह बिना सुरक्षाकर्मियों के बाहर गए थे, लिहाजा इस बात की जांच होनी चाहिए कि आखिर किसके कहने पर वह बिना सुरक्षा के बाहर गए।

Recommended Video

    Sidhu Moosewala-Murder: Moose Wala का-Murder, आखिरी Insta Post में लिखी थी ये बात | वनइंडिया हिंदी
    कई हिट नंबर दिए

    कई हिट नंबर दिए

    सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनकी हत्या के पीछे की वजह तलाशने की कोशिश हो रही है। अपने जबरदस्त रैपिंग स्टाइल में गानों के लिए मूसेवाला लोगों में काफी लोकप्रिय थे। उनका गाना लीजेंड, डेविल, जस्ट लिसेन, जट्ट दा मुकाबला, हथियार काफी लोकप्रिय हुआ था और लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। मूसेवाला की मौत के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में है। इंस्टाग्राम पर सिद्धू मूसेवाला ने जो पोस्ट शेयर किया था जोकि काफी वायरल हो रहा है।

    मूसेवाला का आखिरी पोस्ट

    मूसेवाला का आखिरी पोस्ट

    सिद्धू मूसेवाला ने इंस्टाग्राम पर चार दिन पहले अपना आखिरी पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में मूसेवाला ने अपने डेविल गाने का वीडियो शेयर किया है। जिसपर उन्होंने कैप्शन लिखा, "Forget, but nothing in front of Devil." यानि भूल जाओ, लेकिन कभी भी शैतान के सामने नहीं। पंजाबी फिल्म मूसा जट्ट में मूसेवाला ने मुख्य किरदार निभाया था। जबकि फिल्म यस आई एम ए स्टूडेंट में मूसेवाला ने बतौर अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट छात्र को क्या दिक्कते आती हैं उसे फिल्म में दर्शाया था।

     राजनीति में आने की वजह

    राजनीति में आने की वजह

    मूसेवाला के कई गाने काफी लोकप्रिय हुए हैं। यही नहीं बिलबोर्ड कैनेडियम हॉट 100 के चार्च में भी मूसेवाला के कई गाने आ चुके हैं। 20016 में मूसेवाला कनाडा पढ़ाई करने गए थे। लेकिन जब राजनीति में आने का ऐलान किया तो उन्होंने कहा था कि मैं राजनीति में प्रशंसा या स्टेटस के लिए नहीं आ रहा हूं, बल्कि मैं इस सिस्टम को बदलने के लिए इसका हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं लोगों की आवाज को उठाने के लिए कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। मैं कांग्रेस में इसलिए आ रहा हूं क्योंकि पार्टी में ऐसे नेता हैं जो आम परिवारों से आए हैं।

    कनाडा के गैंगस्टर ने ली हत्या की जिम्मेदारी

    कनाडा के गैंगस्टर ने ली हत्या की जिम्मेदारी

    वहीं सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया है। उसने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कनाडा में बैठे लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि विक्की मिद्दुखेड़ा और उसके भाई गुरुलाल बरार की हत्या के पीछे सिद्धू मूसेवाला था। लेकिन अपने रसूख की वजह से वह बच गया। जिस वक्त मूसेवाला पर हमला हुआ उस वक्त मूसेवाला अपनी थार जीप से जा रहे थे। मौके पर ही मूसेवाला की मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+