Jalandhar West By-election Result 2024: आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत जीते, कांग्रेस तीसरे पायदान पर खिसकी
Jalandhar West By-election Result 2024: पंजाब में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जीत दर्ज की है।
उन्होंने भाजपा की शीतल अंगुराल को 37325 वोटों से हराया है। मोहिंदर को 55246 वोट मिले हैं जबकि शीतल को 17921 वोट मिले हैं। जबकि तीसरे पायदान पर कांग्रेस की सुरिंदर कौर रही हैं, उन्हें 16757 वोट मिले हैं।

बता दें कि शीतल अंगुराल के इस्तीफे की वजह से यहां उपचुनाव हुए। इस्तीफा देने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। यहां 10 जुलाई को चुनाव हुआ था। जिसमें कुल 171482 पंजीकृत मतदाता थे। आप और भाजपा के अलावा कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के उम्मीदवार भी मैदान में थे।
आम आदमी पार्टी के लिए यह उपचुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लोकसभा चुनाव में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। आप को अपनी साख फिर से स्थापित करने के लिए इस सीट को जीतना बहुत ज़रूरी था।
पार्टी के नेता संदीप पाठक ने पंजाब के लोगों के भरोसे और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।
उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उन्होंने जालंधर कैंट में एक घर भी किराए पर लिया था जिससे वह यहां अधिक ध्यान दे पाएं।












Click it and Unblock the Notifications