पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए आप के विधायक जय कृष्ण सिंह रोडी, 2 बार रहे MLA
चंडीगढ़। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जय कृष्ण सिंह रोडी पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष (डिप्टी स्पीकर) चुने गए हैं। वह पंजाब विधानसभा में दूसरे कार्यकाल के विधायक हैं, जो 2017 से गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दोनों बार उन्होंने आप से ही चुनाव लड़ा।

आज जब जय कृष्ण सिंह रोडी को पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई तो सत्तारूढ़ दल के अन्य विधायकों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी उनकी तारीफ की। पंजाब विधानसभा में मौजूद विधायकों ने उनके बारे में कहा कि, वह आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और शिरोमणि अकाली दल के सुरिंदर सिंह भुलेवाल रतन को हराया था। 2022 में भी उन्होंने बहुकोणीय चुनाव में 4000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम:
सीट: गढ़शंकर
पार्टी उम्मीदवार वोट% ±%
आप जय किशन रोड़ी 32341
कांग्रेस अमरप्रीत लल्ली 28162
शिअद सुरिंदर सिंह भूलेवाल रतन 24735
नोटा के वोट: 1078

'जनता को सारी सुविधाएं मुफ़्त में दी जाएंगी'
जयकृष्ण सिंह कह चुके हैं कि, आम आदमी पार्टी ने जिस तरह दिल्ली की जनता को फ्री बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं दी हैं, पंजाब की जनता को भी सारी सुविधाएं मुफ़्त में दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो हर बच्चे को शिक्षा और उसके मौलिक अधिकार देगी। आम आदमी पार्टी का ये मानना है कि हर आदमी का इलाज मुफ़्त में होना चाहिए जिस तरह एक विधायक और उनके परिवार का इलाज मुफ़्त में होता है। क्योंकि, आम आदमी पार्टी का ये कहना है कि जब एक विधायक को मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं तो फिर विधायक को बनाने वाली जनता का इलाज मुफ़्त में क्यों नहीं हो सकता।'












Click it and Unblock the Notifications