पंजाब: क्या सिद्धू CM पद की दावेदारी के लिए सरकार पर बोल रहे हैं हमला ? पढ़िए पूरा मामला
इस मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार ने कहा कि सियासी गलियारों में यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि सिद्धू सीएम पद के दावेदारी के लिए ही कैप्टन सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
चंडीगढ़ अगस्त 31, 2021: पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन नज़दीक आ रहे हैं सभी सियासी पार्टियां चुनावी तैयरियों में जुट चुकी हैं लेकिन पंजाब कांग्रेस में कलह शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू लगातार कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमलावर हैं और उन्हें घेरते हुए नज़र आ जाते हैं। वहीं सिद्धू खेमा के नेता इस मुद्दे पर भी सवाल उठा रहे हैं कि पंजाब में चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

नवजोत सिंह सिद्धू का विरोध
इस मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार ने कहा कि सियासी गलियारों में यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि सिद्धू सीएम पद के दावेदारी के लिए ही कैप्टन सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का ख़ुद उनकी ही हलके में विरोध हो रहा है।
सिद्धू अपने ही विधानसभा क्षेत्र में घिर गए तो वह पूरे पंजाब का नेतृत्व कैसे कर सकते हैं ?
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवोजत सिंह सिद्धू को अभी CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के जैसा तजुर्बा नहीं है। वह अभी सरकार चलाने में समर्थ नहीं हैं। जिस तरह से नवजोत सिंह सिद्धू ईंट से ईंट बजा देने का बयान देते हैं क्या वह एक प्रदेश अध्यक्ष को शोभा देता है। भाषण में किन शब्दों का चयन करना है वह तो नवजोत सिंह सिद्धू कर नहीं पाते हैं। वह सरकार चलाने की समझ कहां से ला पाएंगे।
अपने हलके को नहीं संभाल पा रहे सिद्धू
वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार ने कहा कि आज भी नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ही सरकार पर ड्रग्स को लेकर निशाना साधा है। सिद्धू ने कहा ही पंजाब में सरकार ने ड्रग्स को लेकर कोई काम नहीं किया है। सिद्धू ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि चंडीगढ़ हाईकोर्ट द्वारा निर्देश जारी किए जाने के बाद 13 ड्रग्स तस्करों को लेकर पंजाब सरकार ने कुछ नहीं किया है। इस तरह से सवाल उठा कर अपने ही सरकार को नीचा दिखा कर सिद्धू क्या साबित करना चाहते हैं ? कैप्टन अमरिंदर सिंह तो पूरे राज्य को संभाल रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू से तो उनका हलका ही नहीं संभल पा रहा है। इसलिए आए दिन पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का उनके हलके में ही विरोध होता है।वहीं नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थकों का कहना है कि कुछ मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से मतभेद है। इसलिए ज्यादातर कांग्रेस नेताओं में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर नाराज़गी है। आलाकमान से मिलकर हमलोग अपनी बातें उनके पास रखेंगे जो शीर्ष नेतृत्व का फ़ैसला होगा वह सभी लोगों को मंज़ूर है।
जनता ने किया विरोध
आपको बता दें कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार सुबह अमृतसर के 100 फीट रोड पर गेट का शिलान्यास करने पहुंचे थे। वहां की जनता ने विरोध करते हुए उनके ख़िलाफ़ नारेबाज़ी भी की। विरोध प्रदर्शन के बाद सिद्धू की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। वह गेट का शिलान्यास करते हुए जल्दी से चले गए। ग़ौरतलब है कि इस दौरान नवजोत सिंह सिद्ध ने किसी से बात नहीं की और ना ही कार्यकर्ताओं को उनके पास जाने दिया गया।
सिद्धू के समर्थक करते हैं गुंडागर्दी
ग्रामीणों ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि सिद्धू साढ़े 4 साल बाद उनके इलाके में आए हैं और आते ही पॉलिटिकल स्टंट करने लगे। सिद्धू बोल रहे थे कि गेट का शिलान्यास रखने आए हैं। लेकिन ग्राउंड लेवल पर इलाके का विकास नहीं के बराबर है। कुंभकरण भी हर 6 माह बाद उठ जाता था, लेकिन सिद्धू की साढ़े 4 साल नींद खुली है। वहीं उसी दिन सिद्धू को एक और स्थान पर लोगों का विरोध सहना सहना पड़ा। नवजोत सिंह सिद्धू सुल्तानविंड रोड स्थित राम मंदिर के पास विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे जहां ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। स्थानीय लोगों ने सिद्धू के समर्थकों पर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से गुंडागर्दी करने का आरोप भी लगाया।












Click it and Unblock the Notifications