पंजाब: छुट्टी पर गए डीजीपी दिनकर गुप्ता, इकबाल प्रीत सहोता को मिला चार्ज
चंडीगढ़, सितंबर 25: पंजाब में मुख्यमंत्री के बदलाव के साथ अब प्रशासनिक हलकों में भी फेरबदल शुरू हो गया है। पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता के अवकाश पर चले जाने के बाद पंजाब सरकार ने शनिवार को तुरंत प्रभाव से इकबाल प्रीत सिंह सहोता को डीजीपी का कार्यभार सौंप दिया है। उनके नाम को मुख्यमंत्री कार्यालय ने हरी झंडी दे दी है। कबाल प्रीत सिंह सहोता को पंजाब का कार्यवाहक डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस बनाया गया है।

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता के छुट्टी पर जाने के बाद कई नाम चल रहे थे। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, 1987 बैच के अधिकारी वीके भवरा और 1988 बैच के अधिकारी इकबाल प्रीत सिंह सहोता इस पद के लिए दावेदार थे। अंत में इकबाल प्रीत सिंह सहोता के नाम पर मुख्यमंत्री चरणचीत सिंह चन्नी ने मुहर लगा दी है। वह वर्तमान में विशेष डीजीपी, सशस्त्र बीएनएस, जालंधर, पंजाब पुलिस हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री चन्नी ने राज्य के मुख्य सचिव को बदल दिया। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी को पंजाब का मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्होंने विनी महाजन की जगह ली है। तिवारी इससे पहले जाब सरकार में कृषि और किसान कल्याण और प्रशासनिक सुधारों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के तौर पर तैनात थे। मुख्य सचिव बदलने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य में जल्द ही डीजीपी को भी बदला जा सकता है।
हालांकि पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता के छुट्टी पर जाने के बाद पंजाब सरकार ने शनिवार को तुरंत प्रभाव से इकबाल प्रीत सिंह सहोता को डीजीपी का कार्यभार सौंप दिया। हालांकि इस संबंध में सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ था कि, डीजीपी दिनकर गुप्ता अवकाश पर जा रहे हैं। सहोता को पंजाब का विशेष डीजीपी बनाया गया है। 'विशेष' रैंक हाल ही में पेश किया गया था। सूत्रों के मुताबिक इसका मतलब पूर्ण डीजीपी नहीं है।सहोता ने छह अधिकारियों को हटाया है।












Click it and Unblock the Notifications