Punjab: अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद, स्वास्थ्य मंत्री बोले- कानून अपना काम करेगा

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में कानून बहाल कर दिया है। कानून अब अपना काम करेगा।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह
Photo Credit:

Amritpal Singh: पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। इसको लेकर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने शनिवार को कहा कि कानून बिना किसी भेदभाव के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अपना काम करेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कानून के शासन को बहाल कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने कानून का शासन बहाल कर दिया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा।

बलबीर सिंह ने कहा कि जो कोई भी कानून का उल्लंघन करेगा, कानून अपना काम करेगा। राज्य में कानून का शासन है। सभी के साथ कानून के अनुसार व्यवहार किया जाएगा। पंजाब पुलिस ने शनिवार को अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए कई जिलों में रविवार दोपहर 12 बजे तक कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्य ने अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियों की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर कंपनी प्रदान की गई है।

Recommended Video

    Amritpal Singh की NRI पत्नी Kirandeep Kaur कौन हैं ? | Waris Punjab De | Punjab | वनइंडिया हिंदी

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना पर कहा कि ये 'एक हजार' पंजाब का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें राज्य में शांति भंग करने के लिए पाकिस्तान द्वारा फंडिंग की गई है। कहा कि अमृतपाल सिंह जब दुबई में थे, तब पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे के करीबी संपर्क में थे। अमृतपाल सिंह को पाकिस्तान से फंड मिल रहा था। अमृतपाल सिंह के पिछले साल पंजाब आने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां ​​उसकी गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही हैं। लोगों से अनुरोध किया है कि वे घबराएं नहीं।

    यह भी पढ़ें- खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह कैसे हुआ गिरफ्तार? जानिए क्या थी प्लानिंग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+