Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह साधु के वेश में दिल्ली ISBT पहुंचा, पंजाब पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली आईएसबीटी बस टर्मिनल पर खालिस्तान समर्थन अमृतपाल सिंह को देखे जाने की खुफिया जानकारी मिली है, जिसके बाद पंजाब और दिल्ली पुलिस की टीम ने तलाशी अभियान चलाया है।

amritpal singh

Amritpal Singh News: अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने में हमले के मामले में 'वारिस पंजाब दे' चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहा है। एक तरफ जहां अमृतपाल को पकड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया है। वहीं इस बीच इनपुट मिला है कि साधु के वेश में अमृतपाल सिंह दिल्ली ISBT बस अड्डे पर देखा गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवालों से बताया कि दिल्ली के आईएसबीटी बस टर्मिनल पर खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के देखे जाने की खुफिया सूचना मिली है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस की टीमें दिल्ली और आसपास की सीमाओं पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

पंजाब पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम भी छानबीन में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है। इसी के साथ इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई कि अमृतपाल सिंह दिल्ली भी आया था या नहीं। पंजाब पुलिस ने इलाके का सीसीटीवी फुटेज डेटा इकट्ठा कर लिया है। इनपुट्स से पता चला था कि अमृतपाल सिंह साधु के वेश में हो सकता है। अमृतपाल के साथ उसका सहयोगी पप्पलीप्रीत सिंह भी है।

पंजाब से भाग निकला अमृतपाल सिंह

पंजाब पुलिस की गिरफ्त से अमृतपाल सिंह 7 दिनों से बाहर है। जालंधर से वो 18 मार्च को भागा था, जिसके बाद से अभी तक फरार है। इन दिन में अमृतपाल मर्सिडीज से लेकर बाइक, जुगाड़, ऑटो और फिर बस में पंजाब से बाहर जा चुका है। अमृतपाल की कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 और 20 मार्च को अमृतपाल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रुका था। अब वो कहां से इसका पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+