पाकिस्तान की ओर से आधी रात को भारतीय सीमा के ऊपर मंडराया ड्रोन, BSF ने 33 गोलियां चलाईं

अमृतसर। पाकिस्तान की तरफ से लगातार ड्रोन बॉर्डर के इस पार भेजे जा रहे हैं। वहीं, निगरानी में जुटे भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान घुसपैठ की तमाम कोशिशें को नाकाम कर रहे हैं। बीएसएफ की ओर से आज बताया गया कि, बीती रात पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन बॉर्डर एरिया में मंडराते दिखा। ये ड्रोन तरनतारन के अमरकोट में रात 2.25 बजे आया।

Indian Border Security Force responded pakistani drone on india pakistan international border

ड्रोन दिखने पर बीएसएफ के जवानों ने उस ओर गोलियां चलाईं। बीओपी कालिया की बटालियन-103 की टीम ने 33 राउंड फायर किए। उसके बाद 4 इलू बम दागकर उस ड्रोन को खदेड़ दिया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि, घटना के बाद वहां पर गहन तलाशी की गई, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध चीज हासिल नहीं हो सकी है। यहां पर पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि, घटना तब हुई, जब जिला तरनतारन की बीओपी कालिया की 103 बटालियन सरहद पर गश्त दे रही थी। उस दौरान उस पार से बॉर्डर पर 1 ड्रोन नजर आया। हमारे जवान चौकस थे। जवानों ने गोलियां चलाकर पाकिस्तान के ड्रोन को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि, इस साल भारतीय जवानों ने अब तक कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए हैं। हालांकि, आए रोज ड्रोन चले आने की घटनाएं भी घटित हो रही हैं।

Indian Border Security Force responded pakistani drone on india pakistan international border

इस तरह की सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए बीएसएफ ने अब आम नागरिकों को भी प्रोत्साहित करने का फैसला लिया है। इसके लिए बीएसएफ ड्रोन की घुसपैठ की जानकारी देने वालों के लिए 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+