'मैंने कहा था- वो टिकने वाला शख्स नहीं है', सिद्धू के इस्तीफे पर अमरिंदर ने किया ट्वीट
चंडीगढ़, 28 सितंबर: पंजाब में एक बार फिर सियासी घमासान सामने आया है। पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष के पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद फिर से पंजाब कांग्रेस को नई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अभी उनके इस कदम के पीछे की क्या वजह है, उसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वो कांग्रेस में बने रहेंगे। वहीं अब सिद्धू के इस्तीफे पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।
Recommended Video

पंजाब कांग्रेस में फिर सियासी 'बवंडर'
पंजाब में हाल की कुछ दिनों पहले प्रदेश में चल रहे बवाल को शांत करने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांगा गया था, जिसके बाद कैप्टन ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एकबारगी लगा कि ये सियासी बवंडर अब थम चुका है। वहीं चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाकर राज्य में पहले दलित सीएम की ताजपोशी की गई। अब तक सब कुछ सही चल रहा था कि अचानक मंगलवार को पंजाब के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर सिद्धू ने सबको हैरानी में डाल दिया।
'वो टिकने वाला शख्स नहीं'
वहीं सिद्धू के इस कदम पर पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने भी करारा हमला बोला है। कैप्टन ने ट्वीट करते हुए सिद्धू पर तंज कसा और लिखा 'मैंने तुमसे कहा था...वो टिकने वाला शख्स नहीं है। और ना ही पंजाब के सीमावर्ती राज्य के लिए सही है।
मंगलवार को सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा देते हुए लिखा कि वो कांग्रेस के सदस्य बने रहेंगे। वहीं कांग्रेस में कलह खत्म करने के बाद अब सिद्धू के इस्तीफे ने कांग्रेस को नई टेंशन दे दी है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच सिद्धू का ये कदम पार्टी के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications