पंजाब के प्राइवेट स्कूलों से 8905 छात्रों ने लिया सरकारी स्कूल में दाखिला
पंजाब में सरकारी स्कूलों में क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहे है। स्कूलों में हो रहे इन बदलावों का असर भी स्पष्ट तौर पर देखने को मिल रहा है। रिकॉर्ड संख्या में प्राइवेट स्कूल के बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं।
इस वर्ष रिकॉर्ड 8905 छात्र जो प्राइवेट स्कूल में पढ़ते थे उन्होंने पंजाब के सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

मालविंदर सिंह कंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा पहली बार पंजाब में प्राइवेट स्कूलों से 8905 छात्रों ने सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया है। यह बेहद ही प्रेरणात्मक है इस तरह के बदलाव को देखना, जिस तरह से पंजाब के सरकारी स्कूलों में बच्चे दाखिला ले रहे हैं वह दिलचस्प है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजो बैंस की तारीफ होनी चाहिए जिन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता दी।












Click it and Unblock the Notifications