केजरीवाल पर बयान को लेकर कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर HC की रोक, 22 अगस्त को सुनवाई
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिए बयान को लेकर कवि कुमार विश्वास को राहत मिल गई। यह राहत उन्हें हाईकोर्ट से मिली है। हाईकोर्ट के जस्टिस अनूप चितकारा ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक को जारी रखते हुए 22 अगस्त के लिए अगली सुनवाई तय की है।

पंजाब सरकार की तरफ से मामले में अपना पक्ष रखने के लिए समय दिए जाने की मांग पर याचिका में सोमवार को कुमार विश्वास ने कहा कि उनके खिलाफ 12 अप्रैल को रोपड़ के सदर पुलिस थाने में एफआईआर कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन कर दर्ज की गई है। बता दें कि, विगत 16 फरवरी को दिए विश्वास के इंटरव्यू को लेकर 12 अप्रैल को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने इंटरव्यू मुंबई में दिया था, लेकिन उनके खिलाफ एफआईआर पंजाब के रोपड़ में दर्ज कराई गई। मामले के निपटारे के लिए एसआईटी भी बना दी गई। फिर जब एसआईटी उनके दिल्ली के आवास पर पहुंची, तो कुमार विश्वास घर पर नहीं मिले।
बहरहाल, याचिका में कहा गया है कि, पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद से लगातार उनके विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह एफआईआर उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का न सिर्फ हनन है। इसे रद्द किया जाए।' जिसके बाद यह खबर आई कि, पंजाब के रोपड़ में दर्ज केस खारिज किए जाने की मांग को लेकर कवि कुमार विश्वास को हाईकोर्ट से राहत जारी रहेगी। हाईकोर्ट ने अगली तारीख अगस्त महीने की दी है।












Click it and Unblock the Notifications