पंजाब सरकार से सीखे हरियाणा, फ्री बिजली के बाद भी हो रहा मुनाफा: पूर्व सांसद सुशील गुप्ता
पंजाब से राज्यसभा के पूर्व सांसद और आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने हरियाणा की बिजली समस्या को लेकर राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार को घेरा है। आप नेता ने कहा दिल्ली और पंजाब फ्री बिजली हैं और 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। वहीं उसके पड़ोसी राज्य हरियाणा में लंबे समय तक बिजली कटौती होती है और महंगी बिजली के कारण राज्य के लोग परेशान हैं।

आप ने कहा हरियाणा के लोग चाहते है कि राज्य में बढ़े हुए और मंहगे बिजली बिल सरकार द्वारा माफ कर दिए जाए। गलत बिजली बिल से हरियाणा के लोग बहुत परेशान हैं। इतना ही नहीं गलत बिलली का बिल ठीक करवाने के लिए लोगों को रिश्वत देनी पड़ती है।
सुशील गुप्ता ने कहा कई वर्षो तक किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं लगते और सरकार किसानों को चोर समझती है। तार कट के नाम पर किसानों के बिजली कनेक्शन काट देती है। आप नेता ने कहा आज हरियाणा के गांवों में जो लंबे-लंबे कट लग रहे हैं, उस पर सीएजी ने भी मुहर लगा दी है।
सीएजी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आप नेता सुशील ने कहा
2015-16 से लेकर आज तक बिजली विभाग को 15,576 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सीएजी ने साफ लिखा है कि सरकार की कमजोर प्लानिंग की वजह से हरियाणा में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की गलती का खामियाजा यहां की जनता को महंगे बिजली बिल के रूप में भुगतना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications