पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 80% वादों को किया पूरा: हरपाल चीमा

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया है कि प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने अपने 80 फीसदी वादों को पूरा किया है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए चीमा ने कहा कि हमारी पार्टी लोकसभा चुनाव में पंजाब में सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

हरपाल चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव की तारीखों के ऐलान का स्वागत करती है। यह लोकतंत्र का उत्सव है, हम सभी इसमे पूरे उत्साह के साथ भाग लेंगे। चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब में 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी पूरे देश में चुनाव लड़ने जा रही है। पंजाब को छोड़कर पार्टी ने पूरे देश में इंडिया ब्लॉक के साथ गठबंधन किया है। हमे पूरी उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी इस बार चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करेगी।

harpal cheema

गौर करने वाली बात है कि पंजाब में जब आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान की मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने शुरुआत की थी तो भगवंत मान ने भी दावा किया था कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की अगर आप हमारे सभी 13 उम्मीदवारों को जिताते हैं तो इससे हमे 13 हाथ और मिलेंगे जो संसद में पंजाब के लोगों के हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+