मध्य प्रदेश में भगवंत मान का भव्य रोड शो, लोगों की भारी भीड़

आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब के बाद दूसरे राज्यों में भी अपनी पैठ को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इस कोशिश को सफल बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मध्य प्रदेश में रोड शो किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान सीएम भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देश का नागरिक हूं, मेरा फर्ज बनता है कि जो पंजाब में हमारी सरकार कर रही है वो मैं मध्य प्रदेश की जनता को भी बताऊं।

bhagwant mann

आपको भी हक है अच्छी शिक्षा पाने का, आपको भी हक है अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं लेने का। आपके बच्चों को भी रोजगार मिलना चाहिए, आपके यहां भी विकास होना चाहिए। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी तभी देश आगे बढ़ेगा। भगवंत मान के मध्य प्रदेश रोड शो की तस्वीर को साझा करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि मध्य प्रदेश के महाराजपुर में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में भव्य रोड शो किया।

भगवंत मान ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी वाले कहते हैं 'One Nation One Election'। मगर हम कहते हैं 'One Nation One Education' हर बच्चे को सामान्य एवं शानदार शिक्षा देना और हर वर्ग को सशक्त बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। पंजाब में हम 1.5 साल में 37,000+ सरकारी नौकरियां दे चुके हैं।

आम जनता का ये उत्साह दर्शाता है कि मध्य प्रदेश अब आम आदमी पार्टी के साथ बदलवा के लिए पूरी तरह से तैयार है। भगवंत मान के रोड शो की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमे देखा जा सकता है कि बड़ी संख्यां में लोग इसमे शामिल हुए हैं। सड़क पूरी तरह से लोगों से भरी है। लोगों के बीच भगवंत मान कार से बाहर निकलकर अभिवादन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+