Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Punjab में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की राज्‍यपाल की धमकी पर सीएम मान बोले- कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में

कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है

पंजाब में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और पंजाब राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Punjab Governor Banwarilal Purohit)के बीच जमकर तनाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के राज्‍यपाल ने राष्‍ट्रपति शासन लगाने की धमकी दी है जिस पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कानून व्‍यवस्‍था पूरी तरह से हमारे नियंत्रण हैं।

Punjab CM Bhagwant

बता दें सीएम भगवंत मान ने पंजाब के राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित के पत्र का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि शुक्रवार को राज्‍यपाल ने शांतिपूर्ण पंजाब के लोगों को राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की धमकी दी है। रात्‍यपाल ने राज्‍य की कानून-व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए हैं।

भगवंत मान ने राज्‍यपाल द्वारा प्रदेश की कानून-व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए जाने पर जवाब देते हुए बताया कि जब से हमारी सरकार पंजाब में आई है तब से आप सरकार ने बहुत काम किया है। अकेले अगस्त महीने में 41 किलो हेरोइन जब्त की गई है। आप की राज्‍य में सरकार आने के बाद से लेकर अब तक 753 गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए हैं। 786 हथियार और वाहन जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही सीएम मान ने दावा किया कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

गौरतलब है कि पंजाब के राज्‍यपाल और सीएम भगवंत मान के बीच इन दिनों तनातनी काफी हद तक बढ़ चुकी है। राज्‍यपाल ने सीएम को एक पत्र भेजा है और चेतावनी दी है कि अगर उनके पत्र का जवाब नहीं दिया गया तो राज्‍य में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की वो सिफारिश कर सकते है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा आपराधिक कार्यवाही भी शुरू कर सकते हैं।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मान को भारतीय संविधान के अनुच्‍छेद 365, भारतीय दं‍ड संहिता की धारा 124 के अंतर्गत अंतिम कार्रवाई करने की राय दी है। जिस पर पंजाब की आप सरकार के सीएम भगवंंत मान ने राज्‍यपाल द्वारा पंजाब में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की धमकी की कड़े शब्दों में आलोचना की और कहा इसके बजाय मणिपुर और हरियाणा में ऐसा किया जाना चाहिए जहां पर हिंसा के चलते कई बेकसूरों ने अपनी जान गवा दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+