पंजाब सरकार की पहल- एक साल में लगवाए गए 44 लाख नए पौधे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार स्वच्छ, हरित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
मंत्री लाल चंद कटारूचक के मार्गदर्शन में वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग के प्रयास अब रंग लाने लगा है। वर्ष 2023-24 के दौरान विभाग ने 5740 हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत 44 लाख पौधे लगाए।

विभाग पंजाब हरयावल लहर के तहत राज्य के लगभग 44 लाख ट्यूबवेल पर प्रति ट्यूबवेल कम से कम तीन पौधे लगाने पर भी काम कर रहा है। इस साल 4.60 लाख ट्यूबवेल पर 8.31 लाख पौधे लगाए गए हैं। ग्रीनिंग पंजाब मिशन के तहत इस साल 105 नानक बगीचियां और 25 पवित्तर वन चालू किए गए हैं।
राज्य प्राधिकरण कैम्पा योजना के तहत, कर्मचारियों, विशेषकर महिलाओं के लिए स्वच्छता की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए 3 करोड़ रुपये की लागत से 100 नर्सरियों में शौचालय बनाए गए हैं। प्रवक्ता के अनुसार, 2024-25 के दौरान अतिरिक्त 45 शौचालय बनाने की योजना है।












Click it and Unblock the Notifications