अच्छी खबर: पंजाब में खेतों में आग लगने की घटनाओं में 50 प्रतिशत की गिरावट

पंजाब में बड़ी संख्या में लोग खेती करते हैं। दिवाली से पहले वहां के लोग पराली जलाने लगते हैं, जिससे काफी ज्यादा प्रदूषण होता है। जब राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तो उसने इसका संज्ञान लिया। साथ ही इसको लेकर कई अहम कदम उठाए। जिसका असर अब दिखने लगा है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के खेतों में आग लगने की घटनाओं में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है। जिससे किसानों को फायदा हो रहा। साथ ही जमीन को भी नुकसान नहीं हो रहा है। इसके लिए किसानों ने भी सरकार का आभार जताया।

Punjab

इस रिपोर्ट को AAP की पंजाब इकाई ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ उसने लिखा कि अच्छी खबर, पंजाब में खेतों में आग लगने की घटनाओं में 50% की गिरावट देखी गई है। इसका कारण है कि किसानों को फसल के मौसम से बहुत पहले ही एक्स-सीटू और इन-सीटू मशीनें उपलब्ध करा दी गई थीं। इसके अलावा किसान भूसा बेचकर भी कमाई कर रहे हैं। पार्टी ने कहा कि हम सिर्फ़ बातें या वादे नहीं करते, काम कर के दिखाते हैं।

दिल्ली तक पहुंचता था धुंआ
आपको बता दें कि दिवाली आते ही दिल्ली-एनसीआर गैस का चैंबर बन जाता है। वहां पर प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि लोग सही से सांस भी नहीं ले पाते। इसकी वजह पराली जलाने को बताई जाती है। साथ ही हरियाणा और पंजाब के किसानों का जिम्मेदार ठहराया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+