'ये पंजाब है भारत नहीं...', गोल्डन टेंपल में जाने से लड़की को रोका, चेहरे पर बनाया था झंडा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को गोल्डन टेंपल में जाने से इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि उसके चेहरे पर झंडा दिख रहा था।

Girl stopped in Golden Temple: सोशल मीडिया पर गोल्डन टेंपल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की को मंदिर में प्रवेश करने से इसलिए रोक दिया गया, क्योंकि उसने चेहरे पर झंडा बनाया हुआ था।
हैरानी की बात है कि लड़की को एंट्री ना देते हुए कहा गया कि 'ये पंजाब है भारत नहीं'। ऐसा बोलते हुए लड़की को टेंपल में एंट्री देने से साफ इंकार कर दिया गया।
'ये एक सिख धर्मस्थल है'
SGPC महासचिव गुरुचरण सिंह ग्रेवाल ने वायरल वीडियो पर बयान देते हुए कहा कि ये एक सिख धर्मस्थल है। हर धार्मिक स्थान की एक मर्यादा होती है और हम सभी का स्वागत करते हैं। अगर किसी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया है और हम क्षमा चाहते हैं। उसके चेहरे पर लगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। ये एक राजनीतिक झंडा भी हो सकता था।
बयान को बेवकूफीभरा बोले लोग
लड़की को प्रवेश ना देने वाले वीडियो पर हालांकि लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही महासचिव के बयान पर भी लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ऑफिसर्स ने साफतौर पर कहा था कि ये पंजाब है भारत नहीं। उन्हें भी अच्छी तरह से पता है कि किस झंडे की यहां बात हो रही थी। कई लोगों ने इस बयान को बेवकूफी भरा बताया
'क्या आप मजाक कर रहे हैं?'
एक यूजर ने कहा कि उस शख्स का क्या, जो ये कह रहा था कि ये पंजाब है भारत नहीं। आप ये किसे बचा रहे हैं। एक ने कहा कि उसके चेहरे पर बना झंडा भारत का नहीं है। क्या आप मजाक कर रहे हैं। वहीं कई लोग कह रहे कि लगता है उस शख्स के लिए स्पीच तैयार करना भूल गए, जो लड़की को एंट्री देने से मना कर रहा था।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
