Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

1984 में स्वर्ण मंदिर पर हमला गलत था, कांग्रेस ने इसके लिए माफी मांगी: पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी

1984 Golden Temple Attack: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को 1984 के स्वर्ण मंदिर हमले को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने इसे गलत करार दिया और कहा कि कांग्रेस ने इसके लिए माफी मांग ली है।

चन्नी का कहना है कि इस घटना के पीछे भाजपा और आरएसएस का भी दबाव था, जिसने सरकार पर सेना को मंदिर में भेजने के लिए मजबूर किया।

1984 golden temple attack

चन्नी का भाजपा-आरएसएस पर आरोप
चन्नी ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने उस समय ऐसा माहौल बनाया था जिससे कांग्रेस सरकार पर अकाल तख्त के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव पड़ा। उन्होंने कहा कि इस हमले का एक महत्वपूर्ण कारण भाजपा का देशव्यापी आंदोलन था, जिसमें सेना की कार्रवाई की मांग की जा रही थी। चन्नी ने कहा, "भाजपा और आरएसएस को सिखों और हरमंदिर साहिब से माफी मांगनी चाहिए।"

जगदीश टाइटलर पर सवाल और कांग्रेस की माफी
जब पत्रकारों ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर के बारे में पूछा, तो चन्नी ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही कई बार 1984 में हुए दंगों और हमलों के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "हमने स्वीकार किया है कि हरमंदिर साहिब पर हमला गलत था, और इसके लिए माफी मांग ली है।"

भाजपा की भूमिका पर सवाल
चन्नी ने सवाल उठाया कि भाजपा, जो 10 साल तक सत्ता में रही, उसने जिम्मेदार लोगों को अब तक क्यों नहीं सजा दी। उन्होंने कहा, "भाजपा अपनी भूमिका को स्वीकार क्यों नहीं करती है कि उसने सेना को शामिल करने के लिए दबाव डाला था?"

चन्नी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी की किताब माई कंट्री, माई लाइफ का हवाला दिया, जिसमें आडवाणी ने लिखा था कि हरमंदिर साहिब में सेना भेजने के लिए एक आंदोलन चलाया गया था।

ऑपरेशन ब्लू स्टार की पृष्ठभूमि
ऑपरेशन ब्लू स्टार, जून 1984 में भारतीय सेना द्वारा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे आतंकवादियों को निकालने के लिए चलाया गया था। यह अभियान तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार के तहत हुआ, जो भारतीय इतिहास के सबसे संवेदनशील और विवादास्पद घटनाओं में से एक रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+