पंजाब BSP के पूर्व अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी ने थामा आप का हाथ; CM मान ने दिलाई सदस्यता
Punjab News: आम आदमी पार्टी का कारवां लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक अन्य दलों के नेता 'आप' ज्वाइन कर रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली में कई दिग्गजों ने आप का दामन थामा है। इनमें बीजेपी और कांग्रेस के बड़े चेहरे शामिल हैं। इसी कड़ी में नए साल की शुरुआत होते ही 1 जनवरी को पंजाब BSP के पूर्व अध्यक्ष एवं सीनियर नेता जसबीर सिंह गढ़ी ने सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में आप की सदस्यता ग्रहण की।
सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, आज पंजाब में आम आदमी पार्टी के परिवार में बढ़ोतरी हुई है। पंजाब BSP के पूर्व अध्यक्ष एवं सीनियर नेता जसबीर सिंह गढ़ी आज हमारे परिवार में शामिल हुए हैं। मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं। टीम रंगला पंजाब का यह कारवां लगातार बढ़ रहा है।

बता दें कि बीएसपी ने जसबीर सिंह गढ़ी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन पर अनुशासनहीनता के आरोप की वजह से पार्टी ने कार्रवाई की। निष्कासन के बाद उन्होंने कहा था कि वो नेतृत्व को 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट की बिक्री के बारे में बताना चाहते थे लेकिन उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications