तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में फिर भर्ती हुए पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, स्थिर बताई गई हालत
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में फिर भर्ती हुए पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, स्थिर बताई गई हालत
मोहाली, 12 जून: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को शनिवार की देर रात एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद 94 वर्षीय पूर्व सीएम को मोहाली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लगाया गया। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले उन्हें 06 जून को चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था।
Recommended Video

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को शनिवार देर रात सीने में दर्द की शिकातय हुई। जिसके बाद उन्हें मोहाली जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए शिअद प्रवक्ता ने कहा कि सीनियर बादल ने रात में कई बार उल्टियां की, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले 6 जून को भी पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को छाती और पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।
उस समय डॉक्टरों ने बताया था कि पूर्व सीएम को गैस्टिक से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम हुई थी। हालांकि, स्वास्थ्य लाभ के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। बता दें कि इस साल की शुरुआत में प्रकाश सिंह बादल को कोरोनो संक्रमण हो गया था, तब उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका हेल्थ चेकअप हुआ था।
प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार रह चुके है सीएम
प्रकाश सिंह बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 1977 में वह पहली बार सीएम बने थे, उस वक्त उनकी उम्र 43 साल थी। बताया जाता है कि बादल पंजाब के सबसे युवा सीएम रहे हैं। इसके बाद वह 1977, 1997, 2007 और 2012 में पंजाब के सीएम रहे। पंजाब में प्रकाश सिंह बादल सबसे ज्यादा वक्त तक मुख्यमंत्री रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications