पंजाब में AAP सरकार के विकास से विरोधी भी कर रहे भगवंत मान की तारीफ
लुधियाना में कांग्रेस नेताओं ने अपनी पार्टी को अलविदा कहकर झाड़ू का दामन थाम लिया। इतना ही नहीं इन कांग्रेस नेताओं ने इसके पीछे मान सरकार की साफ नियत से काम करने की वजह बताई, जिसके चलते वो आप में शामिल हुए।

पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी की मान सरकार काम कर रही है। इसमें कोई शक नहीं है कि जनता से लेकर विपक्ष के नेता भी अब आप के मुरीद हो रहे हैं। लुधियाना में कांग्रेस नेताओं ने अपनी पार्टी को अलविदा कहकर झाड़ू का दामन थाम लिया। इतना ही नहीं इन कांग्रेस नेताओं ने इसके पीछे मान सरकार की साफ नियत से काम करने की वजह बताई, जिसके चलते वो आप में शामिल हुए।
हाल ही में शनिवार को चडीगढ़ में विधायक हरदीप मुंडियां, विधायक मदन लाल बग्गा की अगुवाई में शिअद व कांग्रेस को अलविदा कह कई नेताओं ने आप का दामन थाम लिया। लुधियाना से शिअद सचिव मनप्रीत सिंह बंटी, पार्षद पति वार्ड नंबर 91 बलजिंदर संधू, पार्षद राजू थापर, अनिल शर्मा समेत कई नेता आप में शामिल हुए। लुधियाना से तीन बार कांग्रेस पार्षद रह चुके सुशील कुमार राजू थापर और बलजिंदर सिंह संधू ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में ज्वाइन कर ली है।
निगम चुनाव की सरगर्मियां के बीच विपक्ष को ये पहला झटका है। इधर, आप के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने की मानें तो पंजाब और दिल्ली दो ऐसे राज्य हैं जहां आप ने लोगों को किए वादे पूरे किए हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर आप में शामिल होने आए हैं नेताओं को स्वागत किया जा रहा है। जरनैल सिंह ने कहा कि हर पार्टी में अच्छे बुरे लोग होते है। हमें जरूरत है अच्छे लोगों को अपने साथ जोड़ने की ताकि पंजाब को बेहतरी और विकास की तरफ ले जा सकें।
पंजाब में चुनावी गारंटी पूरी करने में जुटी मान सरकार
पंजाब में सरकार बनाने के बाद से ही आम आदमी पार्टी अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा करने में जुटी हुई है। बिजली, रोजगार, भ्रष्टाचार हेल्पलाइन, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में पार्टी लगातार काम कर रही है। हाल ही में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सीएम भगवंत मान ने सरकारी स्कूल के प्रचार्यों का पहला बैच ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर रवाना किया है। इसके अलावा पंजाब की स्कूलों को दिल्ली की तर्ज पर चमकाया जा रहा है।
गुजरात में भगवंत मान ने दिखाया दम
पंजाब के अलावा भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न हुए गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान भी सूबे से बाहर अपना दिखाया। पंजाब-दिल्ली सरकार के विकास मॉडल को गुजरात की जनता के सामने रखा, जिसके चलते विरोधियों को भी आम आदमी पार्टी ने चुनावों में कड़ी टक्कर मिली।












Click it and Unblock the Notifications