भठिंडा से दिल्ली के बीच विमान सेवा शुरू, सिर्फ 1999 रुपए किराया

भठिंडा एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन एक बार फिर से शुरू चुका है। तकरीबन तीन साल तक यहां विमानों का संचालन बंद था, जिसके बाद पिछले हफ्ते यहां एक बार फिर से विमानों का संचान शुरू हो गया है। इसके साथ ही भटिंडा से दिल्ली के बीच विमानों का संचालन शुरू हो गया है।

भठिंडा से दिल्ली के बीच हर हफ्ते तीन विमान चलेंगे। यह विमान सेवा सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। भठिंडा से दिल्ली के बीच फ्लाइट के टिकट की कीमतें 2000 रुपए से शुवरू होगी। बता दें कि पिछले तीन साल से भठिंडा एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन बंद था। तकरीबन तीन साल के बाद इस एयरपोर्ट को फिर से शुरू किया गया है।

bhathinda to delhi flight

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भठिंडा एयरपोर्ट पर सेवाओं की फिर से शुरुआत की थी। यहां से लुधियाना और दिल्ली के बीच उड़ानों को शुरू किया गया था। फिलहाल लुधियाना से दिल्ली के बीच 19 सीटर वाले विमान की उड़ान सेवा शुरू की गई है।

कनेक्टिंग न्यू इंडिया योजना के तहत तकरीबन साढ़े तीन साल के बाद यहां विमान सेवा की शुरुआत की गई है। यहां एलायंस एयर की ओर से विमान सेवा की शुरुआत की गई है। आज साढ़े तीन बजे भठिंडा से दिल्ली के लिए विमान रवाना होगा। इस विमान को कैप्टन गौरव प्रीत बराड़ भठिंडा विर्क कला एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

एलायंस एयर की ओर से जो शेड्यूल जारी किया गया है उसके अनुसार 42 सीट वाला विमान दिल्ली एयरपोर्ट से 1.25 बजे उड़ान भरेगा और 2.40 बजे भठिंडा पहुंचेगा। वहीं बठिंडा से दोपहर 3..05 बजे विमान उड़ान भरेगा और 4.15 बजे दिल्ली पहुंचेगा।

बठिंडा से दिल्ली के बीच का सफर 55 मिनट का होगा, जिसका किराया 1999 रुपए है। इसे एलायंस एयर की वेबसाइट और अन्य वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+