देश की पहली महिला IPS ऑफिसर मजाकिया टिप्पणी पर घिरीं, ऐसा क्या कह दिया कि मांगनी पड़ी माफी?
जालंधर। भारत की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी को एक मजाकिया टिप्पणी करना भारी पड़ गया। सिख समुदाय को लेकर प्रचलित '12 बजे' टर्म पर उन्हें माफी मांंगनी पड़ी है। माफी मांगते हुए उन्होंने लिखा है, 'मैं अपने धर्म के प्रति बेहद आस्था रखती हूं। इसे गलत न समझा जाए।'

बता दें कि, आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी अपनी पुस्तक 'फीयरलेस गवर्नेंस' के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा ली थीं, जहां उन्हें सिखों को लेकर '12 बजे' से संबंधित मजाकिया टिप्पणी करते देखा गया। जिस पर लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। आप के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने भी उनकी टिप्पणी की निंदा की। सिंह ने ट्वीट कर कहा, "जब मुगल भारत को लूटकर और बहन-बेटियों को अगवा कर ले जा रहे होते थे, तब सिख ही उनसे डटकर लड़ते थे और बहन-बेटियों की रक्षा करते थे। सिख मुगलों पर 12 बजे हमला करते थे। यही है 12 बजे का इतिहास।"
आम आदमी पार्टी के नेता जरनैल सिंह ने कहा कि, किरण जी को शर्म आनी चाहिए। भाजपा के छोटी सोच वाले नेता सिखों को सम्मान देने के बजाय उनका मजाक उड़ाते हैं। जरनैल सिंह ने बेदी पर सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि पंजाब से ताल्लुक रखने वाली किरण बेदी ने जान बूझकर सिखों का मजाक उड़ाया है। इसी तरह सोशल मीडिया पर भी बहुत से लोगों ने किरण को बुरा-भला कहा।मजाकिया टिप्पणी करना उन्हें महंगा पड़ गया।
अब किरण बेदी ने अपने कहे पर माफी मांग ली है।अपनी गलती का अहसास करते हुए उन्होंने अब लिखा है कि 'मैं अपने धर्म के प्रति बेहद आस्था रखती हूं..और इसे गलत न समझा जाए।'
-
New Labour Codes: नए श्रम कानून लागू होने से कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा? Explainer में समझें -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US Iran War: कौन रुकवाएगा अमेरिका-ईरान की जंग? भारत, पाकिस्तान या तुर्की? किसे मिलेगा क्रेडिट? -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Iran America War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से की बात,किन मुद्दों पर हुई बात -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications