पहली बार लोगों को लग रहा है कि मुख्यमंत्री अपना भाई है: भगवंत मान
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि पहली बार ऐसा लग रहा है सरकार अपनी है, ऐसा नहीं लग रहा है कि मुख्यमंत्री को भगाना है, वो अपने भाई जैसा है। एक व्यक्ति ने मुझे लिखा कि पहली बार ऐसा लग रहा है कि किसी मुख्यमंत्री को भाई कहकर बुला रहे हैं।
परिवार का जो मुखिया होता है उसका फर्ज होता है कि छोटे बच्चे से लेकर भाई-बहन तक की शिकायत सुने और उनका हल करे, हम वो कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम धर्म और नफरत की राजनीति नहीं करते हैं। धर्म आपका निजी मामला है। अगर आपको पत्थर पूजकर संतुष्टि मिलती है तो यह आपकी आस्था है। लेकिन जब देश का सवाल हो तो हमे एक हो जाना है।

यह मेरा फर्ज है कि लोगों की शिकायतों का निपटारा करूं। लोगों को रोजगार देना, स्वास्थ्य सेवा देने हैं, हेल्थ क्लीनिक खोलने है। हेल्थ क्लीनिक से हमे डेटा मिल रहा है, किसे कौन सी बीमारी हो रही है। इसके अनुसार हम बैठक करके स्पेशलिस्ट डॉक्टर और अस्पताल वहां खोल रहे हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स पंजाब में है। पहली बार ऐसा है कि पंजाब में इस तरह की फोर्स है। इनके पास हर तरह की सुविधा है, जो लोगों को मुहैया करा रहे हैं। सड़क हादसों में हजारों लोग मर जाते थे, लेकिन किसी को कोई परवाह नहीं थी, लेकिन हमने सड़क सुरक्षा फोर्स बनाया है।
केंद्र ने पंजाब के 8000 करोड़ रुपए रोक रखे हैं। नीति आयोग में मेरे एक चाहने वाले हैं, उन्होंने कहा कि यहां से पैसा नहीं मिलने वाला है तो मैंने उनसे पूछा कि पंजाब का पैसा नीति आयोग नहीं देगा तो क्या मैं सिंगापुर लेने जाऊं, तो उन्होंने कहा कि आप लोगों के बीच जाइए। मैंने उनसे कहा कि पंजाब के लोगों ने हमे 92 सीटें दी हैं। तो उन्होंने कहा कि एक बार फिर से जाइए। लोकसभा चुनाव में 13 सीटें जीतकर आइए फिर पंजाब का पैसा कोई नहीं रोक पाएगा। मैंने उनसे कहा कि हम लोगों के बीच जाएंगे। मैं फिर से आप लोगों के बीच आएंगे। इन लोगों को तो वोट चाहिए नहीं, उनका कहना है कि हमारी 370 आ रही है। मैं आपसे वोट मांग रहा हूं। मैं आपका भाई बनकर इन लोगों से पंजाब का हिस्सा छीनकर लाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications