पंजाब के इतिहास पहली बार विधानसभा को मिल सकती है महिला स्पीकर, चर्चाओं में दो नाम
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर कई सियासी रिकॉर्ड बनाई है।
चंडीगढ़, 16 मार्च 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर कई सियासी रिकॉर्ड बनाई है। आम आदमी पार्टी की आंधी में पंजाब के 56 सालों का सियासी रिकॉर्ड तो टूटा ही साथ ही में बादल परिवार के 30 सालों का सियासी रिकॉर्ड भी टूट गया। पहली बार ऐसा होगा कि पंजाब विधानसभा में बादल परिवार का सदस्य मौजूद नहीं होगा। पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान ने आज (बुधवार) शपथ ली। इसके साथ ही प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनने के आसार बन रहे हैं। पंजाब विधानसभा में आज तक महिला स्पीकर नहीं रही हैं लेकिन इस बार पंजाब विधानसभा को महिला स्पीकर मिल सकती है।

पंजाब विधानसभा में महिला स्पीकर
आज भगवंत मान ने पंजाब के मुख्मंत्री के तौर पर शपथ ले ली अब पंजाब में आम आदमी पार्टी के मंत्रिमंडल के गठन होने से पहले पंजाब विधानसभा स्पीकर भी बना दिया जाएगा। पंजाब विधानसभा के लिए महिला स्पीकर के लिए दो नाम सुर्खियों में है एक नाम जगराओं विधायक सर्वजीत कौर माणुके का है। वहीं दूसरा नाम तलवंडी साबो से विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर का नाम शामिल हैं। ग़ौरतलब है कि दोनों महिला विधायक लगातार दो बार चुनावी दंगल जीत चुकी हैं। आम आदमी पार्टी सूत्रों की मानें तो पंजाब में महिला विधानसभा स्पीकर के लिए पार्टी संयोजक केजरीवाल और मुख्यंत्री भगवंत मान के बीच बैठक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए पंजाब विधानसभा में महिला स्पीकर बनाई जा सकती है।

पंजाब में अब तक 19 स्पीकर रह चुके हैं
पंजाब के सियासी इतिहास की बात की जाए तो प्रदेश के विधानसभा में अब तक 19 स्पीकर रह चुके हैं। 19 स्पीकरों में 2 स्पीकर आजादी से पहले रहे थे और आजादी के बाद 17 स्पीकर रहे। ग़ौरतलब है कि 19 स्पीकरों में से अभी तक कोई भी महिला स्पीकर नहीं बनी है है। साहबुद्दीन विर्क और सत्य प्रकाश सिंघा आजादी से पहले स्पीकर थे। आज़ादी के बाद स्पीकरों की सूची में कपूर सिंह, गुरदयाल सिंह ढिल्लो, सत्यपाल, प्रबोध चंद्र, जोगिंदर सिंह मान, हरबंस लाल गुप्ता, दरबारा सिंह, रवि इंदर सिंह, केवल कृष्ण, बृज भूषण मेहरा, हरचरन सिंह अजनाला, सुरजीत सिंह मिन्हास, हरनाम दास जौहर, चरणजीत सिंह अटवाल, दिलबाग सिंह डलेके निर्मल सिंह काहलों और राणा केपी सिंह का नाम शामिल है।

सिर्फ़ एक महिला उम्मीदवार हारी
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 12 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था। 12 उम्मीदवारों में से 11 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 सीटों में से 92 सीटों पर क़ब्ज़ा जमाया। आपकी टिकट पर अमृतसर ईस्ट से जीवनजोत कौर, जगराओं से सर्वजीत कौर माणुके, संगरूर से नरिंदर कौर भराज, तलवंडी साबो से प्रोफेसर बलजिंदर कौर, बलाचौड़ से संतोष कुमारी कटारिया, खरड़ से अनमोल गगन मान, मलोट से बलजीत कौर, , लुधियाना साउथ से राजिंदर पाल कौर नकोदर से इंद्रजीत कौर मान, मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा, राजपुरा से नीना मित्तल । इसके साथ ही एक महिला उम्मीदवार मंजू राणा कपूरथला से चुनाव हार गई।
ये भी पढ़ें: भगवंत मान के पंजाब का CM बनने पर क्या बोले PM मोदी?












Click it and Unblock the Notifications