कोर्ट में युवक के जेब में रखे मोबाइल में अचानक लग गई आग, तत्‍काल फेंका बाहर

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना जिले की अदालत में एक युवक की जेब में रखे मोबाइल फोन में आग लग गई। यह आग अचानक लगी, जिसका पता चलते ही युवक ने मोबाइल को तत्‍काल बाहर निकालकर फेंका। इस तरह बड़ा हादसा टला। युवक की पहचान जसवंत सिंह के रूप में हुई है। मोबाइल में आग लगने की यह घटना खन्ना कोर्ट परिसर की है।

A sudden fire broke out in mobile phone in the pocket of Man, Punjab Ludhiana court news

युवक जसवंत सिंह ने बताया कि, वह खन्ना कोर्ट परिसर में एक वकील के सहायक के तौर पर काम करता है। उसने बताया कि, जब वह अपने केबिन में बैठा था, तभी जेब के अंदर मोबाइल गर्म हो गया। उसमें अचानक आग लग गई। मोबाइल को बाहर निकाला तो उसमें से धुआं निकल रहा था, गनीमत रही कि उसने तुरंत उसे दूर फेंक दिया।

जसवंत सिंह ने कहा कि, मुझे ऐसे आग लगने की बिल्‍कुल भी उम्‍मीद न थी। मेरे मोबाइल की बैटरी करीब 90 प्रतिशत थी। उसमें कैसे आग लगी, मुझे नहीं पता। हो सकता है क‍ि हीट ज्‍यादा बढ़ने से ऐसा हुआ हो। यह बहुत डरावना अनुभव था। हालांकि, सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने की एक घटना पंजाब के फरीदकोट स्थित केटू बाजार में भी हुई थी। जहां देर रात एक मोबाइल शोरूम में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इससे उस दुकानदार को काफी नुकसान हुआ। घटना पिछले महीने की है, जहां आग लगने से शोरूम के अंदर मोबाइल फोन, एसी, पंखे, फर्नीचर और काउंटर आदि जल गए। हादसे के बाद दुकानदार और मोबाइल फोन शापर्स यूनियन के अध्यक्ष अरुण कुमार ने अपनी यूनियन से पीडि़त दुकानदारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की और सरकार से मदद भी मांगी। उन्‍होंने बताया था कि, जब ऑनर ने सुबह दुकान का शटर खोला तो उसमें आग लगी थी। उसने काफी सामान जला दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+