'मेरे बेटे को उसी वक्त क्यों नहीं गिरफ्तार किया...?, अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित करने पर पिता ने किया बचाव

Amritpal Singh: पंजाब पुलिस ने कहा है कि 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 'वारिस पंजाब दे' के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

Amritpal Singh Father Tarsem Singh

Amritpal Singh Father Tarsem Singh:'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है और उनके कई सामनों को जब्त कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बीच अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने अपने बेटे का बचाव किया है। तरसेम सिंह ने कहा है कि पंजाब के हर घर में ड्रग्स है और उनका बेटा अमृतपाल सिंह उस ड्रग्स को खत्म करने की कोशिश में है।

पंजाब सरकार ने शनिवार को एक कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है, जिसमें पुलिस ने उनके नेतृत्व वाले एक संगठन 'वारिस पंजाब दे' के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने कहा, राज्यव्यापी अभियान के दौरान अब तक एक .315 बोर राइफल, 12 बोर की 7 राइफल, एक रिवॉल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 जिंदा कारतूस सहित 9 हथियार बरामद किए गए हैं।

'जब वह घर से निकल रहा था तब क्यों नहीं गिरफ्तार किया...'

फिलहाल अमृतपाल सिंह का पता नहीं चल पाया है। पिता तरसेम सिंह ने कहा है कि परिवार को अमृत के वर्तमान ठिकाने के बारे में नहीं पता है। तरसेम ने यह भी दावा किया कि पंजाब पुलिस ने तीन-चार घंटे तक उनके घर की तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ भी अवैध नहीं मिला।

तरसेम सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''हमारे पास उनके (अमृतपाल सिंह) बारे में सही जानकारी नहीं है। पुलिस ने हमारे घर पर तीन-चार घंटे तक तलाशी ली। उन्हें कुछ भी अवैध नहीं मिला... पुलिस को उन्हें सुबह घर से निकलते ही गिरफ्तार कर लेना चाहिए था।''

पुलिस की कार्रवाई को तरसेम सिंह ने बताया अनुचित

तरसेम ने पत्रकारों को यह भी बताया कि पुलिस ने परिवार से अमृतपाल को सरेंडर करने के लिए कहने को कहा है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को अनुचित बताया और कहा कि उनका बेटा युवाओं को ड्रग्स से दूर कर रहा है। उन्होंने पूछा कि पुलिस अपराधियों और नशीले पदार्थों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

इंडियन एक्सप्रेस ने अमृतपाल के पिता के हवाले से कहा, "हमें चिंता है कि उसे कुछ हो सकता है।" तरसेम ने कहा, ''पुलिस अमृतपाल के पीछे पड़ी है लेकिन ड्रग तस्करों के खिलाफ कुछ नहीं कर रही है। अमृतपाल कुछ महीने पहले ही पंजाब आया था। उसके आने से पहले वे पंजाब में फैले अपराध के बारे में क्या कर रहे थे।''

Recommended Video

    Amritpal Singh: 'Waris Punjab De' संगठन क्या है? अमृतपाल सिंह कैसे बना मुखिया | वनइंडिया हिंदी

    'अमृतपाल ड्रग्स के खिलाफ काम कर रहा है'

    तरसेम ने कहा, ''अमृतपाल ड्रग्स के खिलाफ काम कर रहा है। यही वजह है कि उसे गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव है। अमृतपाल के खिलाफ यह कार्रवाई अनुचित है। पंजाब के हर घर में ड्रग्स होता है। लेकिन इस मुद्दे पर किसी का ध्यान नहीं है। अगर कोई ड्रग के खतरे को खत्म करने की कोशिश कर रहा है, तो उसे रोका जा रहा है।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+