पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को किसानों ने दिखाए काले झंडे, नारेबाजी

लुधियाना में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को किसानों ने दिखाए काले झंडे, नारेबाजी

लुधियाना, 20 जुलाई: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को लुधियाना के नवांशहर पहुंचे सिद्धू को किसानों ने काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। सिद्धू को दिखाए काले झंडे दिखाए जाने का ये मामला नवांशहर के भगत सिंह मार्ग पर हुआ। सिद्धू यहां पहुंचे तो किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और उनकी ओर काले झंडे लहराए।

Recommended Video

      Navjot Singh Sidhu का Amritsar में स्वागत तो Nawanshahr में दिखाए काले झंडे, Video | वनइंडिया हिंदी
      Navjot Sidhu

      बंगा थाने के एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि किसानों का एक संगठन कृषि कानूनों को लेकर विरोध कर रहा था और सिद्धू से इस पर कुछ सवाल करना चाहता था। सिद्धू के भगत सिंह मार्ग पर आने के बाद इन लोगों ने विरोध किया और काले झंडे दिखाए गए। कांग्रेस पार्टी के लोगों के सड़क के एक ओर होने और किसानों के दूसरी ओर दूसरी तरफ होने से टकराव की स्थिति नहीं बनी और पुलिस ने बिना किसी बल प्रयोग के स्थिति को संभाल लिया।

      कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही कलह के बाद ये फैसला हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की नाखुशी के बावजूद कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सिद्धू के समर्थकों में खुशी का माहौल हैय, सिद्धू भी बीते दो दिन से काफी घूम रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+