7 सितंबर तक गन्ना की फसल का होगा भुगतान, पंजाब में किसानों ने प्रस्तावित प्रदर्शन लिया वापस
अमृतसर, 03 अगस्त। पंजाब में किसानों द्वारा प्रस्तावित प्रदर्शन को वापस ले लिया है। किसान यूनियन ने अपने प्रदर्शन को उस वक्त वापस लेने का ऐलान किया जब मुख्यंमंत्री भगवंत मान संग बैठक में उनकी तमाम मागों को मान लिया गया। किसानों की अधिकतर मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद प्रस्तावित प्रदर्शन को वापस ले लिया गया। बता दें कि कई किसान संगठनों ने ऐलान किया था कि वह भगवंत मान सरकार के खिलाफ गन्ना के भुगतान सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। लेकिन भगवंत मान ने बताया कि किसानों के गन्ने का भुगतान 7 सितंबर तक पूरा कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि उनकी सरकार ने फैसला लिया है कि पराली जलाने और प्रदर्शन के चलते किसानों पर जो एफआईआर दर्ज हुई है उसे रद्द किया जाएगा। यही नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई है उन्हें 5 लाख रुपए का मुआवजा 5 अगस्त तक दे दिया जाएगा। वहीं भाकियू के नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने कहा कि हमारी अधिकतर मांगों को स्वीकार कर लिया गया है। हमने अस्थायी रूप से अपने प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है। हमे भरोसा दिया गया है कि बकाया भुगतान 7 सितंबर तक कर दिया जाएगा। हमारी अगली बैठक 7 सितंबर को होगी।
इससे पहले 31 जुलाई को पंजाब के तमाम किसानों ने चार घंटे रेल रोको प्रदर्शन किया था, साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा ने देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसके तहत 40 किसानों संगठनों ने एमएसपी को लागू किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन की बात कही थी। प्रदर्शन करने का फैसला 11 जुलाई को लुधियाना में हई भारतीय किसान यूनियन लखोवाल की बैठक में लिया गया। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसके साथ ही यह ऐलान भी किया था कि हमारी मंशा आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ 3 अगस्त को प्रदर्शन की है, यह प्रदर्शन बकाया गन्ना भुगतान को लेकर होगी।












Click it and Unblock the Notifications