किसान नेता चढ़ूनी का ऐलान- पंजाब के सभी हलकों में लड़ेंगे चुनाव, दागियों को पार्टी में नहीं मिलाएंगे

बटाला। कृषि कानूनों के मुद्दे पर जारी किसान संगठनों का आंदोलन सियासत की ओर भी मुड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन के पंजाबी नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने ऐलान किया है कि, वे और उनके समर्थक पंजाब में चुनाव लड़ेंगे। चढ़ूनी ने यहां तक कहा कि, किसानों की सरकार बनाने के लिए पंजाब के सभी हलकाें से चुनाव लड़ा जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा "जाे दागी हैं, उन्हें पार्टी में नहीं मिलाया जाएगा।"

किसान नेता का पंजाब से चुनाव लड़ने का ऐलान

किसान नेता का पंजाब से चुनाव लड़ने का ऐलान

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि, हमारे मिशन पंजाब से किसानों को एक मंच पर लाया जाएगा। इस मर्तबा उन्होंने केंद्र सरकार पर एक बार निशाना साधा। चढ़ूनी ने कहा कि, एक केंद्रीय मंत्री का बेटा किसानाें पर गाड़ी चढ़ाकर कुचल रहा है, इससे ज्यादा गुंडाराज और क्या हाे सकता है? अब हमने तय किया है कि सरकार किसानों की बनवाएंगे।"
भाकियू नेता बोले कि, "हमारी ओर से मिशन पंजाब चलाया जा रहा है। जिसमें बुद्धीजीवियाें और समाजसेवियाें काे एक मंच पर इकट्‌ठा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, पार्टी बनाई जाएगी और पूरे पंजाब में चुनाव लड़ा जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि जाे लोग दागी हैं, उन्हें हमारी पार्टी में नहीं मिलाया जाएगा।

"नेता पहले बॉर्डर पर पहरा दें"

गुरनाम सिंह चढ़ूनी बीते रोज पुंछ में शहीद जवान मनदीप के परिवार के साथ संवेदना जताने बटाला पहुंचे। जहां गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि, आपके लाल मनदीप देश के लिए कुर्बान हुए हैं। हम याद रखेंगे। शहीद के परिवार से बातचीत में उन्होंने कहा कि, हिंदुस्तान और पाकिस्तान में यह कानून बने कि जाे भी नेता बनेगा, उसे पहले 5 साल पाकिस्तान की सीमा पर पहरा देना पड़ेगा।
बकौल चढ़ूनी, जाे नारा लाल बहादुर शास्त्री ने लगाया था- "जय जवान, जय किसान", उसे बुलंद करेंगे।

पुंछ सेक्टर में शहीद हुए थे मनदीप

पुंछ सेक्टर में शहीद हुए थे मनदीप

चढ़ूनी ने कहा कि, हजारों किसान भाई महीनों से दिल्ली के बाॅर्डर पर डटे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी है। बता दें कि, मनदीप बीते 11 अक्टूबर को पुंछ सेक्टर में शहीद हुए थे। मनदीप सिंह का गांव चट्ठा कलां है, जहां चढ़ूनी उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: किसान नेता Chadhuni का बड़ा ऐलान, सभी हलकों में लड़ेंगे चुनाव | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+