पंजाब सरकार की एक्साइज पाॅलिसी: 23 से 26 जून तक ई-बिड, 28 तारीख को खुलेगी फाइनेंशियल बिड
अमृतसर। एक्साइज पॉलिसी के तहत पंजाब के अमृतसर में शराब के ठेकों की अलाटमेंट के लिए 23 जून से लेकर 26 जून तक ई बिड दी जा सकेगी। वहीं 27 जून को टेक्निकल और 28 जून को फाइनेंशियल बिड खुलेगी। वहीं पटियाला जोन के लिए 13 जून से लेकर 16 जून तक ई बिड होगी। वहीं 17 को टेक्निकल और 18 को फाइनेंशियल बिड खुलेगी।

इसी तरह से फिरोजपुर जोन के लिए 18 जून से लेकर 21 जून तक ई बिड होगी। वहीं, 22 जून को टेक्निकल और 23 जून को फाइनेंशियल बिड खुलेगी। नई एक्साइज पॉलिसी के तहत 1 जुलाई से जिले में 41 की जगह 12 ग्रुप बनाए गए हैं। वहीं शराब के ठेकों की संख्या 306 से बढ़ा कर 380 कर दी गई है। पॉलिसी के तहत 1 जुलाई से लेकर 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिए इन ग्रुपों से 327 करोड़ रैवेन्यू जुटाया जाएगा। पिछले साल 12 महीनों के लिए 306.41 करोड़ रैवेन्यू निर्धारित किया गया था। वहीं इस बार मैरिज पैलेस/रिजाॅर्ट में शादी-समारोह के लिए एल-50 ए लाइसेंस की फीस भी 1 हजार कर दी गई है।
अवैध कॉलोनियों को रेगुलर करवाने के आदेश जारी
पंजाब में फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर हिमांशू अग्रवाल ने जिले में बनाई गई अवैध कॉलोनियों संबंधी सख्त आदेश जारी करते कहा है कि अवैध कॉलोनियों को तुरंत बनती फीस देकर रेगुलर करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार से मंजूर व गैर मंजूर दोनों प्रकार की कॉलोनियों की सूचियों राजस्व विभाग के अफसरों व तहसीलदारों को भेजी जा चुकी है ताकि यह यकीनी बनाया जा सके कि बिना एनओसी प्लाटों की रजिस्ट्री न हो सके। उन्होंने जिले के लोगों को भी सावधान किया कि वह सिर्फ सरकार से मंजूर कॉलोनियों में ही प्लाट खरीदें। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों में प्लाटों की बिना एनओसी रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी और लोगों को वहां और सुविधाएं लेने में दिक्कत आएगी। उन्होंने कहा कि कॉलोनाइजर अपनी कॉलोनियों को रेगुलर करवाने के लिए डीसी ऑफिस के साथ संपर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications