पंजाब: तेजा गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल
एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि पुलिस ने एक कार को रोकने की कोशिश की, जिसमें तेजा समेत 3 लोग मौजूद थे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर तेजा समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक गैंगस्टर घायल हो गया। एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि 8 जनवरी को कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा की हत्या के मामले में ये गैंगस्टर शामिल था।
एडीजीपी प्रमोद बान ने कहा कि पुलिस ने एक कार को रोकने की कोशिश की, जिसमें तेजा समेत 3 लोग मौजूद थे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तेजा समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। तेजा के खिलाफ 38 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ जारी जंग के तहत पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑप्रेशन सैल (एस.एस.ओ.सी.) एस.ए.एस. नगर ने आर्मेनिया के गैंगस्टर लक्की पटियाल के 2 साथियों को गिरफ्तार किया था। लक्की पटियाल वर्तमान में बंबीहा गिरोह का मुखिया है और पंजाब पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हरियाणा के सिरसा में मंडी डबवाली के कुलदीप सिंह किंगरा और कोटकपूरा (फरीदकोट) के रहने वाले हरिंदर सिंह के रूप में हुई ए.आई.जी. एस.एस.ओ.सी. अश्विनी कपूर ने बताया कि आर्म्स एक्ट और जबरन वसूली की धाराओं के तहत पुलिस स्टेशन एस.एस.ओ.सी., एस.ए.एस. नगर में एफ.आई.आर. दर्ज है।
यह भी पढ़ें- पंजाब के Pearl ग्रुप के खिलाफ मान सरकार का बड़ा एक्शन, जायदादों पर दर्ज की जाएगी रेड एंट्री












Click it and Unblock the Notifications