Earthquake in Punjab: पंजाब के रूपनगर में देर रात भूकंप के झटके, तीव्रता 3.2 दर्ज
Earthquake in Punjab: पंजाब के रूपनगर में मंगलवार देर रात करीब 1 बजकर 13 मिनट पर धरती कांप उठी। भूकंप के झटके महसूस करते ही घरों में सो रहे लोगों की नींद टूट गई। कुछ अपने घरों से बाहर सड़क पर उतर आए।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि पंजाब के रूपनगर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। जिसकी गहराई 10 किमी थी। लोग अभी भी दहशत में हैं। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। एनसीएस ने एक ट्वीट में कहा कि झटके लगभग 1:13 बजे आए और भूकंप की गहराई 10 किमी थी। ट्वीट में लिखा गया कि भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई है।

An Earthquake of Magnitude 3.2 strikes Rupnagar, Punjab at 01:13 am today: National Center for Seismology pic.twitter.com/Yim8zSsGy6
— ANI (@ANI) November 7, 2023
जम्मू के किश्तवाड़ में शाम को भूकंप
आपको बता दें कि मंगलवार शाम 6 बजकर 52 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके तीव्रता 3.5 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NSC) के मुताबिक, भूकंप मंगलवार शाम 6.52 बजे आया था। भूकंप का केंद्र अयोध्या से 215 किमी उत्तर में 10 किमी की गहराई पर था।
नेपाल में गई 153 की जानें
मालूम हो कि बीते सोमवार को तीन बार नेपाल के जाजरकोट में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसमें करीब 16 लोग घायल हुए। वहीं, इससे पहले तीन नवंबर को नेपाल में भूकंप आया। जिसमें करीब 153 लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 6.4 दर्ज की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications