दीवाली से पहले CM मान ने दी बड़ी सौगात, कोऑपरेटिव बैंक के बड़े कर्जों की प्रोसेसिंग फी माफ
Punjab News: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने दीवाली से पहले सहकारी बैंक के सभी बड़े कर्जदारों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य के सहकारी क्षेत्र को मजबूत करना है। पंजाब सरकार के घोषणा के अनुसार सहकारी बैंक सभी बड़े कर्जदारों से एक महीने की प्रोसेसिंग फीस नहीं लेगी। राज्य सरकार ने सभी लोनधारकों से इस घोषणा का लाभ उठाने की अपील की है। CM मान ने कहा कि यह पेशकश ग्राहकों को व्यक्तिगत, उपभोक्ता को वाहन ऋण की सुविधा देने के लिए शुरू की गई है।
मान ने कहा कि हिंदुओं के लिए दीवाली वह समय होता जब लोग अपने घर के लिए बड़े स्तर पर खरीददारी करते हैं। ऐसे में सरकार की ये पहल ग्राहकों को आने वाले पर्व त्यौहारों को दोगुनी खुशी के साथ मनाने की सुविधा देती है। इसका लक्ष्य सहकारी बैंकों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़वा देना भी है। उन्होंने कहा कि जीरो प्रोसेसिंग फीस सीमित समय के लिए है। यह 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक लागू रहेगी।

सपनों की कार की सवारी करें
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वेतनभोगी कर्मचारियों को बैंक उनकी आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने और घरों के लिए टिकाऊ चीजें खरीदने के लिए पर्सनल और उपभोक्ता ऋण प्रदान कर रहा है। इस बैंक से सस्ती दरों पर वाहन ऋण प्राप्त कर कोई भी परिवार अपने सपनों की कार की सवारी का आनंद ले सकता है।
उन्होंने (CM मान) ने कहा कि इनमें से कोई भी ग्राहक जो ऋण लेंगे उन्हें तय अवधि के दौरान व्यक्तिगत ऋण, उपभोक्ता ऋण और वाहन ऋण के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस/शुल्क अदा नहीं करना होगा। ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए चंडीगढ़ स्थित पंजाब राज्य सहकारी बैंक की 18 शाखाओं में से किसी से भी संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के मकसद से राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इस योजना का अधिक से अधिक फायदा उठाने की अपील भी की।










Click it and Unblock the Notifications