दिल्ली में हुई पंजाब कांग्रेस कमेटी की मीटिंग, बैठक में सीटों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली, 29 दिसंबर: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। चुनाव प्रचार के बाद अब टिकट और जिताऊ उम्मीदवार को लेकर पार्टियों ने चर्चा शुरू कर दी है। ऐसे में बुधवार को पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, अजय माकन, सुनील जाखड़ समेत कई नेता बैठक में शामिल हुए। बैठक में सीटों और प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई।

Punjab Congress Screening Committee

सीईसी जारी करेगी फाइनल लिस्ट

Recommended Video

    Punjab Elections 2022: Punjab Congress में सेंध, 2 विधायक BJP में शामिल | वनइंडिया हिंदी

    पंजाब कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के बाद पीसीसी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू ने जहां ऑल इज वेल कहते हुए सबकुछ ठीक होने का इशारा किया तो कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने मीटिंग के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा सीटों के साथ कई मुद्दों पर मंत्रणा की गई, जिसमें उम्मीदवारों के जीतने की क्षमता, एक परिवार से एक टिकट, वरिष्ठ नेताओं को उन सीटों से मैदान में उतारना जो उन्होंने पहले जीती हैं। जैसे कई फैक्टर हैं। आज सीटों पर चर्चा हुई, लेकिन अंतिम लिस्ट सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली सीईसी जारी करेगी।

    सीएम फेस का ऐलान नहीं होने पर सिद्धू का बयान

    वहीं इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री फेस का ऐलान नहीं करने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना बयान दिया था। सिद्धू ने साफ कहा था कि पंजाब में चुनाव के दौरान पार्टी अगर सीएम चेहरे का ऐलान नहीं करती है तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। सिद्धू ने अपने अंदाज में आलाकमान पर सवाल उठाते हुए कहा था कि बिना दूल्हे की बारात से नुकसान हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+