अमृतसर पहुंचे मनीष सिसोदिया, पंजाब की जनता को गिनाए केजरीवाल सरकार के काम

चंडीगढ़। पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी जी तोड़ मेहनत कर रही है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पंजाब में गली-गली घूमकर प्रचार में लगे हुए हुए हैं। इसी बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी पंजाब के दौरे पर हैं। शुक्रवार को मनीष सिसोदिया अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीसी करने से पहले मनीष सिसोदिया ने हरमिंदर साहिब में मत्था टेका। सिसोदिया के साथ इस दौरान पंजाब प्रभारी और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह भी मौजूद थे।

Recommended Video

    Gujarat local bodies elections 2021: गुजरात में AAP का गारंटी पत्र
    Manish sisodia

    दिल्ली में लोगों के हित में कार्य कर रही है केजरीवाल सरकार

    हरमिंदर साहिब में दर्शन करने के बाद मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार लोगों के लिए कई कल्याणकारी काम कर रही है, जिसकी कांग्रेस और बीजेपी ने कभी कल्पना तक नहीं की थी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के कामकाज की तारीफ पूरे देश में होती है और यही वजह है कि पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी में को स्थानीय निकाय चुनाव में आशा की किरण के रूप में देख रही है।

    पंजाब की जनता हमें एक मौका देकर देखे- सिसोदिया

    मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों को प्राइवेट अस्पतालों की तुलना में सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज मिल रहा है। इसी तरह सरकारी स्कूलों में भी शिक्षा का स्तर बहुत बेहतर किया है। दिल्ली के सरकारी स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देते हैं। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली और पानी भी मुहैया कराया गया। उन्होंने लोगों से एक बार आम आदमी पार्टी को मौका देने की अपील की, ताकि दिल्ली मॉडल को पंजाब में लागू किया जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+