Amritpal Singh: पंजाब पुलिस ने छापेमारी में अमृतपाल सिंह के दो समर्थकों को हिरासत में लिया

Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मदद करने वाले दो समर्थकों को पुलिस ने छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया। पंजाब पुलिस ने मोहाली में छापेमारी के दौरान दंपति को हिरासत में लिया है।

amritpal singh

Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मदद करने वालों के ठिकानों पर पंजाब पुलिस ने मोहाली में छापेमारी की है। इस दौरान अमृतपाल सिंह के दो करीबियों को हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया है उनकी पहचान गुरजंट सिंह और निशा सिंह के रूप में हुई है। इन लोगों को मोहाली के सेक्टर 89 से पुलिस ने छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया है।

बता दें कि सोमवार को पंजाब और दिल्ली पुलिस ने साझा ऑपरेशन में मोहाली स्थित सेक्टर 88 में एक घर पर छापेमारी की। कई घंटों तक चली इस छापेमारी के बाद पुलिस ने गुरजंट सिंह और निशा रानी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर आरोप है कि इन लोगों ने अमृतपाल सिंह को भागने में मदद की थी।

गौर करने वली बात है कि 18 मार्च से अमृतपाल के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है, उसे गिरफ्तार करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिल सकी है।

इससे पहले भी पंजाब पुलिस ने जोगा सिंह को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। उसे शनिवार को सिरहिंद से पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बॉर्डर रेंड के डीआईजी नरिंदर भार्गव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को सिरहिंद से गिरफ्तार किया है।

अमृतपाल सिंह के एक और करीबी को इससे पहले पुलिस ने अमृतसर से सोमवार को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पापालप्रीत सिंह को अमृतसर से सोमवार को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे असम के डिब्रूगढ़ की हाई सिक्योरिटी जेल में रखा गया था।

पंजाब पुलिस के अनुसार पापलप्रीत सिंह अमृतपाल सिंह का मुख्य सहयोगी है। अभी तक अमृतपाल सिंह के आठ सहयोगियों को डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इन सभी को एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया है। अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह, वरिंदर जोहल, गोरखा बाबा समेत कई लोगों को एनएसए के तहत गिरफ्तार करके डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+