पंजाब में कैबिनेट विस्तार से पहले बोले परगट सिंह, राज्य में बहुत भ्रष्टाचार है, पहले उसे रोकना होगा

चंडीगढ़, सितंबर 26। पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के बाद अब बारी कैबिनेट की है। राज्य में आज शाम को कैबिनेट का विस्तार होगा, जिसमें कैप्टन के करीबी विधायकों की छुट्टी होने की संभावना है तो वहीं सिद्धू के करीबियों को कैबिनेट में लाया जा सकता है। जिन नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है, उनमें पंजाब कांग्रेस के जाने-माने चेहरे परगट सिंह का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि परगट सिंह को सिद्धू का बहुत करीबी माना जाता है और कहा जाता है कि उन्होंने सिद्धू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोला था। खुद को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की खबरों पर परगट सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मुझे अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले ही मंत्रियों की लिस्ट भेजी जाएगी।

Pargat singh

Recommended Video

      Punjab Swearing Ceremony: Channi Government का Cabinet Expansion, 15 मंत्री बनें | वनइंडिया हिंदी

      पंजाब में भ्रष्टाचार को रोकना होगा- परगट सिंह

      परगट सिंह ने कहा कि कैबिनेट में कोई पद मिलना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, कुछ लोग पद संभालने के बाद अपनी जिम्मेदारी भूल जाते हैं, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है, मैं अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से समझता हूं। परगट सिंह ने आगे कहा कि पंजाब में अभी तक जनता तक अच्छी चीजें पहुंच नहीं पाई थी, लेकिन अब हमें उसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, पंजाब में अभी तक भ्रष्टाचार था, वो हमें रोकना होगा।

      आज शाम साढ़े चार बजे होगा शपथग्रहण

      परगट सिंह के इस बयान के बीच ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नई कैबिनेट पर मुहर लगा दी है और आज शाम साढ़े चार बजे नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। चन्नी ने शनिवार को कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्यपाल से मुलाकात की थी। चन्नी की कैबिनेट में जो चेहरे शामिल होंगे उनमें परगट सिंह, राजकुमार वेरका, गुरकीरत सिंह कोटली, संगत सिंह गिलजियान, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, कुलजीत नागरा और राणा गुरजीत सिंह का नाम चल रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+