पंजाब में महीने के आखिर में बढ़ सकता है कोरोना, 300 फीसदी इजाफा होने की आशंका
पंजाब में महीने के आखिर में बढ़ सकता है कोरोना, 300 फीसदी इजाफा होने की आशंका
चंडीगढ़, 16 नवंबर: पंजाब में कोरोना वायरस का खतरा महीने के आखिर तक बढ़ सकता है। दिवाली और त्यौहारी मौसम खत्म होने के बाद पंजाब में कोरोना वायरस का संक्रमण दर बढ़ा है। जिसको लेकर एक्सपर्ट ने कहा है कि अगर अनुमान सही है, तो इस महीने के अंत तक दैनिका कोरोना आंकड़ों में 300 प्रतिशत अधिक केसों की वृद्धि हो सकती है। पंजाब में पिछले 2 महीने से कोरोना मामलों में कुछ खास इजाफा नहीं देखा गया था। लेकिन दिवाली के बाद कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं।

पंजाब में कोरोना केसों में 13 नवंबर तक 10.3 फीसदी हुआ इजाफा
पंजाब में 8 नवंबर को 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और लगातार पांच दिनों तक इसमें बढ़ोतरी देखी गई है। जिसके बाद 13 नवंबर को 10.3 प्रतिशत केसों में बढ़ोतरी देखी गई। कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक एंड सोशल रिसर्च द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार, पंजाब देश के उन राज्यों में से एक है, जहां वर्तमान में 5% से अधिक की कोरोना के दैनिक आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पंजाब के अलावा छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान और उत्तराखंड में भी कोरोना महामारी की स्थिति पहले से अधिक बिगड़ी है।
27 नवंबर तक इतना बढ़ सकता है पंजाब में कोरोना
रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में 14 नवंबर को 47 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं,जिनकी संख्या 27 नवंबर तक बढ़कर 189 हो जाने की उम्मीद है। पंजाब के बाद जम्मू और कश्मीर में भी कोरोना के मामले महीने के आखिर में बढ़ सकते हैं।
पंजाब में कोरोना के मामलों में वृद्धि के साथ-साथ आर-वैल्यू में भी बढ़ोतरी दर्ज की गआ है। आर-वैल्यू ये बताचा है कि कोविड-19 या कोई अन्य संक्रमण किस दर से फैल रहा है। पंजाब में पिछले कुछ महीनों से कोरोना का आर-वैल्यू 1 से भी नीचे था।












Click it and Unblock the Notifications