Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब: कैप्टन के क़दम से पंजाब कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, ये है मास्टर प्लान

पंजाब में सियासी घमासान जारी है,आए दिन राजनीतिक हलचल बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस की सदस्यता से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया।

चंडीगढ़, 3 नवम्बर 2021। पंजाब में सियासी घमासान जारी है आए दिन राजनीतिक हलचल बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस की सदस्यता से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नई सियासी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का भी गठन कर दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट के ज़रिए अपने इस्तीफ़ा और नई पार्टी का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पंजाब लोक कांग्रेस उनकी नई पार्टी का नाम होगा फिलहाल अभी पंजीकरण नहीं हुआ है। पार्टी का चुनाव चिह्न भी बाद में मिलेगा। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को संरक्षण दिया इस वजह से कांग्रेस को एक दिन पछताना पड़ेगा। कैप्टन की नई पार्टी बनाने से पंजाब कांग्रेस में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। कांग्रेस नेताओं को अब डर है कि कैप्टन के नई पार्टी के ऐलान के बाद उनकी पार्टी के नेता कैप्टन की पार्टी में न शामिल हो जाएं।

सिद्धू पर कैप्टन ने साधा निशाना

सिद्धू पर कैप्टन ने साधा निशाना

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे सात पेज के चिट्ठी में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि मेरे लगातार आगाह करने के बावजूद और पंजाब के सभी सांसदों की सर्वसम्मति से बनी सलाह के बाद आपने पाकिस्तान प्रेमी नवजोत सिंह सिद्धू को नियुक्त करने का फैसला किया, जिसने सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा और इमरान खान को गले लगाया था। उन्होंने सोनिया गांधी को लिखा है कि एक दिन कांग्रेस आलाकमान को अपने इस फैसले पर पछताना पड़ेगा।

Recommended Video

    Sonia Gandhi को Amarinder Singh ने लिखा खत तो Navjot Singh Sidhu ने साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    कैप्टन का छलका दर्द

    कैप्टन का छलका दर्द

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संरक्षण मिला हुआ था था जबकि आप (सोनिया गांधी) ने आंखें मूंद ली थी। हरीश रावत ने सिद्धू की मदद करते हुए उसे उकसाया भी। वहीं आरोप लगाते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी में उन्हें इज़्ज़त नहीं दी जा रही थी। काफ़ी वक्त से नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच चल रही अनबन चरम पर पहुंच गई थी। चंडीगढ़ में अचानक कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई लेकिन इसकी जानकारी कैप्टन अमरिंदर सिंह को नहीं दी गई थी। सोनिया गांधी से फोन पर बातचीत के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया था।

    कैप्टन तैयार करेंगे टीम

    कैप्टन तैयार करेंगे टीम

    अब कैप्टन की नजर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के नाराज नेताओं पर है। टकसाली नेताओं को भी वह अपने खेमे में ला सकते हैं। कांग्रेस में टिकट बंटवारे के समय नेताओं में नाराजगी बढ़ने की आशंका है। सूत्रों की माने तो पंजाब कांग्रेस के कई दिग्गज नेता कैप्टन से हाथ मिला सकते हैं। कैप्टन की पार्टी में उनकी पत्नी सांसद प्रिनीत कौर जुड़ सकती हैं। इसके साथ दूसरों दलों के कई वरिष्ठ नेता भी आचार संहिता लगने के बाद कैप्टन की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात होनी थी लेकिन किसी वजह से मुलाकात टल गई। माना जा रहा है कि कैप्टन जल्द ही किसान आंदोलन का हल निकाल कर भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं।


    ये भी पढ़ें : CM चन्नी ने बिजली दरों के बोझ को कम करने के लिए किया तलवंडी साबो थर्मल प्लांट बिजली समझौता रद्द

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+