पंजाब: कोटकपुरा गोलीकांड पर सवालों से घिरे CM अमरिंदर सिंह, MLA ने लगाए सनसनीखेज आरोप

चंडीगढ़। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस के अंदर ही सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। आज न्यूज एजेंसी से बातचीत में विधायक परगट सिंह ने कहा, "मुझे सीएम के सलाहकार कैप्टन संदीप संधू ने फोन किया। एक बार नहीं, बल्कि कई बार किया। और, कैप्टन का नाम लेकर धमकी दी। संधू ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उन्होंने मेरे दस्तावेज इकट्ठे कर लिए हैं और अब कार्रवाई की जाएगी।"

Congress MLA Pargat Singh targets on Captain Sandeep Sandhu over Punjab CM Amarinder Singh

इससे पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपनी सरकार पर ही सवाल उठाए थे। सिद्धू ने रविवार को ट्वीट किया कि 'उचित को जान के उस पर अमल ना करना कायरता का आभास है।'
एक अन्य ट्वीट में सिद्धू ने लिखा कि पंजाब पुलिस रोजाना हजारों मामले सुलझाती है। किसी जांच आयोग और एसआईटी की कोई जरूरत नहीं होती। मैंने कई बार बेअदबी, बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीछे बादल की भूमिका का विस्तार से जिक्र किया। लेकिन अब क्या हो रहा है।"

मालूम हो कि, कोटकपुरा गोलीकांड मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के बाद से कैप्टन अमरिंदर सिंह सवालों से घिर रहे हैं। कांग्रेस के ही नेता नवजोत सिद्धू और विधायक परगट सिंह अमरिंदर सिंह से खफा दिख रहे हैं। वे दोनों उनके खिलाफ काफी मुखर हैं। नवजोत सिद्धू तो पहले भी कई दफा ऐसे बयान दे चुके हैं,​ जिससे लगने लगा कि पंजाब कांग्रेस में ठीक नहीं चल रहा। वहीं, परगट सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री अपने बारे में सर्वे करवा लें, उन्हें खुद ही पता चल जाएगा कि पंजाब में कांग्रेस आज कहां खड़ी है।

परगट सिंह ने अब से पहले यह भी कहा कि राज्य में कांग्रेस की साख बहुत अच्छी नहीं रही है। कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट के फैसले को उन्होंने कांग्रेस सरकार की कमजोरी बताया। आज जो उन्होंने कहा, वो वीडियो में देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+