पंजाब में बड़ा फेरबदल, कांग्रेस विधायक राजकुमार आप में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेजहो गई है। पंजाब में जिस तरह से आम आदमी पार्टी की स्थिति मजबूत नजर आ रही है उसे देखते हुए दूसरे दलों के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस नेता और विधायक डॉक्टर राज कुमार ने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया। दोनों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।

raj kumar

इससे पहले राज कुमार ने चब्बेवाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

बता दें कि राजकुमार होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा से कांग्रेस विधायक हैं। पिछले हफ्ते विधानसभा में उनकी मुख्यमंत्री के साथ झड़प भी देखने को मिली थी। जिस तरह से मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायकों को आड़े हाथ लिया था उससे वह काफी क्षुब्ध थे।

राजकुमार चब्बेवाल ने पत्र लिखकर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस मुखिया को भेज दिया है। हालांकि उन्होंने अभी तक पार्टी से बाहर जाने की वजह नहीं बताई है।

इससे पहले राजकुमार ने होशियारपुर लोकशबा सीट से 2019 का चुनाव लड़ा था। लेकिन भाजपा के सोम प्रकाश ने उन्हें मात दी थी। गौर करने वाली बात है कि पूर्व कांग्रेस विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी भी भाजपा में शामिल हुए थे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा की सभी 13 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के चुनावीअभियान की हाल ही में शुरुआत की थी। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब से 13 सांसदों को लोकसभा भेजकर भगवंत मान को 13 और हाथ दे सकते हैं। ऐसा होता है तो केंद्र सरकार पंजाब के फंड को रोक नहीं सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+