कश्मीर पर बयान देकर घिरे सिद्धू के सलाहकार मालविंदर, कांग्रेस ने भी झाड़ा पल्ला

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टिंयां तैयारी में जुट चुकी हैं। वहीं राजनीतिक पार्टिया एक दूसरे को घेरने से भी नहीं चूक रही हैं। सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली के बयान पर कांग्रेस की आलोचना

चंडीगढ, अगस्त 18, 2021। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टिंयां तैयारी में जुट चुकी हैं। वहीं राजनीतिक पार्टिया एक दूसरे को घेरने से भी नहीं चूक रही हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली के बयान पर विपक्षी पार्टियों ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की। आपको बता दें कि मालविंदर सिंह माली ने कथित तौर पर बयान दिया है कि कश्मीर एक अलग देश है और भारत ने इस पर कब्जा कर रखा है। इसी कड़ी में कश्मीर पर दिए गए इस विवादित बयान पर पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता रमन सुब्रमण्यम ने वन इंडिया हिंदी से बात की और मालविंदर सिंह माली के दिए गए बयानों का खंडन किया।

Recommended Video

    Punjab: Novjot Singh Sidhu के सलाहकार ने Kashmir पर दिया विवादित बयान, मचा बवाल | वनइंडिया हिंदी
    congress spokesperson raman

    कांग्रेस प्रवक्ता ने किया बयान का खंडन
    पंजाब कांग्रेस प्रवक्ता रमन सुब्रमण्यम ने नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली के बयान की निंदा की, उन्होंने कहा कि कश्मीर के उपर दिए गए बयान मालविंदर सिंह माली के निजी बयान हैं । इस बयान से कांग्रेस पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। यह बयान कांग्रेस का अधिकारिक बयान नहीं है। मालविंदर सिंह माली को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें जो भी सलाह या मशवरा देना हो वह पहले प्रधान को बताएं, सीधे मीडिया में बयानबाज़ी से बचें। रमन सुब्रमण्यम ने कहा कि मालविंदर माली अभी नये सलाहकार बने हैं, मीडिया वाले इस तरह के सवाल कर के उन्हें ट्रैप कर लेते हैं।

    कांग्रेस तैयार कर रही है रिपोर्ट कार्ड
    रमन सुब्रमण्यम ने चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि 2017 में जो हमने चुनावी वादे किए थे उसकी रिपोर्ट कार्ड बना रही है, ताकि हमलोग जनता के बीच जा कर बता सकें कि ये हमने कहा था और ये हमने किया। कांग्रेस पार्टी की सरकार आने वाले बयान पर रमन सुब्रमण्यम ने कहा कि जो चुनावी वादे अभी किए जा रहे हैं कि सरकार आएगी तब ये करेंगे अभी सरकार है तो क्यों नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह पीछली बीजेपी और अकाली के गठबंधन की सरकार है। जब ये सत्ता से बाहर हुई तो रेवेन्यू जो इन्होंने ने जनता के सामने रखा हक़ीक़त में वह उससे कहीं ज़्यादा बदतर थी। उन्होंने 1 लाख 49 हज़ार करोड़ के करीब क़र्ज़ दिखाया था इसमे क़रीब 75 हज़ार करोड़ रुपये का और क़र्ज़ था। जिसका ज़िक्र कांग्रेस पार्टी वाइट पेपर के ज़रिए कर चुकी है।

    विपक्षी पार्टी पर कांग्रेस का निशाना
    रमन सुब्रमण्यम ने भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में माफियाओं के हौसले बुलंद थे। मौजूदा सरकार ने माफियाओं पर लगाम कसा है। पहले के मुक़ाबले आपराधिक वारदातें कम हुई हैं। हाल ही में हुई दिनदिहाड़े हत्या पर उन्होंने कहा कि एक दो ऐसे अपराधी होते हैं जो अपराध के बाद नज़र में आते हैं ऐसे अपराधियों पर भी सरकार लगाम कस रही है।

    विधानसभा चुनाव में युवाओं पर ज़ोर
    कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रमन सुब्रमण्यम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के लिए हमेशा से बात करती है यह पार्टी की पॉलीसी रही है। युवा में नई उर्जा के साथ एक अलग सोच होती है । इसलिए युवाओं को आगे बढाना चाहिए। नवजोत सिंह सिद्धू ने युवाओं के टिकट की बात कही है वह बिल्कुल सही है युवाओं को मौक़ा देने में कोई बुराई नहीं है। पार्टी में नवजोत सिंह सिद्धू की बात को वैल्यू दी जाती है इसलिए युवाओं को टिकट देने के मशवरे पर कांग्रेस पार्टी काम कर सकती है। रमन सुब्रण्यम ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व युवा नेता ही कर रहे हैं इसलिए युवाओं को तरजीह दी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+