कांग्रेस ने पंजाब में सरकार तोड़ने का किया दावा, CM भगवंत मान ने दी ये खुली चुनौती
पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रताप सिंह बाजवा ने मंगलवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं, क्योंकि उन्होंने लोगों से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को वोट न देने की अपील की है। यह कहते हुए कि पंजाब में कांग्रेस के पास 18 सीटें हैं, बाजवा ने कहा कि 32 आप विधायकों के समर्थन से, उनकी पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ सरकार आप को उखाड़ फेंक सकती है।
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रताप बाजवा के बयाप पर पलटवार किया। मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि आप पंजाब के लोगों की चुनी हुई सरकार को तोड़ने की बात कर रहे हैं। मैं जानता हूं कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बनने की आपकी इच्छा को मार डाला था। मैं पंजाब के 3 करोड़ लोगों का प्रतिनिधि हूं, आपकी तरह कुर्सी का जोड़ तोड़ नहीं करता...अगर हिम्मत है तो आलाकमान से बात करें।

आप और कांग्रेस में दरार की वजह?
विपक्षी गुट इंडिया के सदस्य आप और कांग्रेस के बीच दरार तब शुरू हुई, जब अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया कि वह पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
2022 के चुनाव में 92 सीटें आप के पास
आपको बता दें कि 2022 में, आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब चुनाव में जीत का परचम लहराते हुए राज्य विधानसभा की 117 में से 92 सीटें हासिल कीं थी। आप ने 92 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 18 सीटें जीतीं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने तीन सीटें जीतीं, भारतीय जनता पार्टी ने दो सीटें जीतीं, और बहुजन समाज पार्टी और एक स्वतंत्र उम्मीदवार ने एक-एक सीट जीती।












Click it and Unblock the Notifications