'विकास कार्यों को तय समय सीमा में करें पूरा', सीएम मान ने सचिवों को साथ की मीटिंग में दिए अहम निर्देश
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विकास कार्यों तय टाइमलाइन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने प्रबंधकीय सचिवों को ये निर्देश राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिया। मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि सभी विकाय कार्य समय से पूरे होने चाहिए।
प्रबंधकीय सचिवों के साथ मीटिंग के दौरान सी.एम. मान ने पंजाब विकास की राह पर चल रहा है। ऐसे में सभी विकास कार्यों की समय से पूरा करने जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सीएम ने बैठक के दौरान सचिवों से कहा कि 31 मार्च तक सभी फंड का इस्तेमाल किया जाए।

मीटिंग के बाद सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज सभी विभागों के प्रबंधकीय सचिवों के साथ अहम बैठक की और सरकार की योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। मैंने सभी विभागों से कहा है कि सभी काम समय पर पूरे करें और जनता के हित के लिए नई योजनाओं की रूपरेखा भी बनाएं। लोगों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। पंजाब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications