प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में CM भगवंत मान ने टेका मत्था

Prakash Parv 2025: देशभर में आज सिख धर्म का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। सिख धर्म के दो प्रमुख गुरुओं, गुरु नानक देव जी और गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिवस को विशेष रूप से प्रकाश पर्व या प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व न केवल सिख समुदाय के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है।

इस पावन पर्व के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब, रूपनगर में नतमस्तक होने पहुंचे हैं। सीएम मान ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और लंगर में भी हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने लोगों से बातचीत की।

Bhagwant Mann

सीएम मान ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, आज दशमेश पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश गुरु पर्व के मौके पर रूपनगर के गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में परिवार सहित नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु चरणों में माथा टेका और पंजाब सहित पंजाबियों की ख़ुशहाली के लिए प्रार्थना-विनती की।

उन्होंने आगे कहा, इस ऐतिहासिक स्थान के दर्शन-दीदार करके और गुरु चरणों में हाजिरी भरकर मन को बहुत सुकून मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+