सुखबीर बादल की यात्रा पर बोले सीएम मान, आपसे ही तो 2 साल पहले पंजाब को बचाया है

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोला है। सीएम मान ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल पंजाब बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन भाई मैं तो कहना चाहता हूं कि दो साल पहले आपसे ही तो पंजाब को बचाया है। तुम ही कहने लगे पंजाब बचाओ, ये पंजाब बचाओ नहीं बल्कि परिवार बचाओ है, अपना परिवार बचाना है इन लोगों को।

सीएम ने कहा कि इनका पूरा परिवार हार गया, कैप्टन का पूरा कुनबा हार गया, सिद्धू, मजीठिया सब हार गए, जीजा-साला सब हार गए। मैंने इन लोगों को नहीं हराया है। इन लोगों को आपने हराया है। इन लोगों की करतूते ऐसी थी कि हमें पार्टी बनानी पड़ी, हमें क्या पड़ी थी इन लोगों से पंगा लेने की, हम तो अच्छा भला अपना काम कर रहे थे।

cm mann

अरविंद केजरीवाल तो अच्छी भली नौकरी कर रहे थे, इंकम टैक्स कमिश्नर थे, अपनी नौकरी छोड़कर आए। ये लोग इस वजह से परेशान नहीं हैं कि ये लोग हार गए बल्कि इन लोगों को दुख है कि आम लोग कुर्सी पर बैठ। पत्रकार हमसे कहते हैं कि आप बहुत ऊंचाई पर चले गए हैं, आपको डर नहीं लगता है कि नीचे आ गए, मैं कहता हूं हम तो वहीं के हैं।

हमें ना तो नीचे जाने से डर लगता है, ना ही ऊंचाई से डर लगता है। हमें सिर्फ परमात्मा से डर लगता है, वह हमें हिम्मत दे, पंजाब के लोगों की सेवा की जो जिम्मेदारी ऊपर वाले ने दी है, हम उसे निभा पाए, इसका परमात्मा हमें संबल दे। इन लोगों को डर लगता है मेरे बेटा, बेटी, साला क्या बनेगा। आखिर इन लोगों ने पहले कॉलेज, यूनिवर्सिटी क्यों नहीं खोले।

इन लोगों ने किसी भी चीज को नहीं छोड़ा, हर जगह से बस पैसा लूटने की कोशिश की। आखिर इन लोगों को खानी तो रोटी ही है। लेकिन अमीरों की तो डॉक्टरों ने रोटी भी बंद कर दी है, ये इतनी सारी गोलियां खाकर सोते हैं, डिप्रेशन हैं, कहीं ना कहीं गरीबों की आह इन लोगों को लगी है। गरीबों की बददुआ कभी नहीं लेना चाहिए, गरीबों की बद्दुआ बर्बाद कर देती है, आखिर वही हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+